
Ankita Bhargava
ये हैं मोहब्बतें में मुख्य किरदार निभा रहे रमन भल्ला यानी करण पटेल की पत्नी अंकिता भार्गव को हाल में विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'अनअफरेड' से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इस शो को अंकिता ने नवंबर में साइन किया था। बताया जा रहा है कि सिर्फ अंकिता को ही नहीं बल्कि शो के पूरे यूनिट को बाहर निकाल दिया गया है।
पहले शो Viu पर स्ट्रीम होने वाला था। हुआ ये कि किसी को भी यह नहीं बताया गया कि उन्हें शो से क्यों बाहर निकाला जा रहा है। अंकिता से जब इस बारे में बातचीक की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें मुसीबत के संकेत तभी मिल गए थे जब 12 एपिसोड शूट करने के बाद भी क्रू को फर्स्ट कट नहीं दिखाया गया था। आगे उन्होंने कहा कि,- हमें कहा गया था कि रफ एडिट्स को फिर से एडिट करने की जरूरत है। उसके बाद हमें फाइनल कट दिखाया जाएगा। मुझे यह अजीब नहीं लगा क्योंकि इतना एडिटिंग होना आम बात है, लेकिन कुछ दिनों बाद हम आउटडोर पर एक सीन की शूटिंग कर रहे थे, तभी हमें पैक अप करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि लोकोशन को लेकर कुछ समस्या है। जब अंकिता ने प्रोडक्शन हाउस को फोन किया तो उन्होंने बताया कि शो को टाल दिया गया है और कॉन्ट्रैक्ट को रदद् क दिया गया है। सबको रातो-रात शो से निकाल दिया गया।12 एपिसोड शूट करना मजाक नहीं होता। मैं कॉन्ट्रैक्ट में थी इसलिए मैंने कई ऑफर्स को ठुकरा दिया। सबसे ज्यादा गुस्सा मुझे इस बात पर आई कि उसी शो की शूटिंग नए कास्ट के साथ शुरू हो गई।
A post shared by Ankita Karan Patel (@ankzbhargava) on
बता दें इस शो के राइटर और क्रिएटिव प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट हैं। जब उनसे इस वेब सीरीज को लेकर बात की गई तो विक्रम भट्ट ने कहा कि,- मेरे और चैनल में क्रिएटिव मतभेद का खामियाजा अंकिता को भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा- जब मैंने कुछ एपिसोड्स देखें तब मैंने महसूस किया कि जैसा शो मैं चाहता था यह वैसा शो नहीं है। अंकिता बहुत अच्छी एक्टर और मेरी अच्छी दोस्त हैं। अपने अगले शो में मैं उनके साथ काम करूंगा।
Published on:
22 Dec 2017 10:21 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
