5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये है मोहब्बतें की इशिता ने सीरियल से ले ली अलविदा, लेकिन अभी भी पिक्चर बाकी है मेरे दोस्त…

ये है मोहब्बतें की इशिता ने सीरियल से ले ली अलविदा, लेकिन अभी भी पिक्चर बाकी है मेरे दोस्त...

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Dec 10, 2017

divyanka tripathi

divyanka tripathi

जैसा की हम सब जानते हैं अब टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपने सीरियल ये हैं मोहब्बते को बाय-बाय कहने वालीं हैं। जी हां हाल में आखिरी एपिसोड शूट किया गया है जिसमें आपने देखा कि दिव्यांका उर्फ़ इशिता ने अपनी मौत का सीन शूट किया। इस सीन में दिखाया गया कि पीहू को बचाने के दौरान इशिता की मौत हो गई और फिर उन्हें दुल्हन के रूप में सजाया गया, क्योंकि शो में वह रमन की पत्नी बनी हुई हैं। इसलिए उन्हें एक सुहागन की तरह दुनिया से विदा किया गया। खुद उनके ऑनस्क्रीन पति रमन ने उन्हें अपनी गोद में उठाकर अर्थी पर लिटाया। इस तरह इशिता की विदाई पर सेट के कई लोग भावुक हो गए।

लेकिन अगर आप लोग सोच रहे हैं की हिना खान की तरह अब दिव्यांका भी सीरियल से जा रही है तो बता दें ऐसा नहीं है। जी हां दिव्यांका का इशिता वाला किरदार इस सीरियल से खत्म किया जा रहा है ना कि उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। खबरों की माने तो दिव्यांका की एंट्री एक नए अवतार के साथ ये है मोहब्बतें में दोबारा होने वाली है। इस वक्त दिव्यंका ने बस एक छोटा सा ब्रेक लिया है।

#BeingSimplySuhagan #YHM This look is inspired by all those Indian women who look their best in their simplest. #BhartiyaNariSabsePyari

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल ये है मोहब्बतें के अंतिम एपिसोड में आपने देखा कि इशिता शादी की साड़ी पहने हुए अपनी आख़िरी साँसे ले रही है। मुंबई के चान्दिवली स्टूडियो में दिव्यांका ने अपना आखिरी शूट पूरा किया है। और इस सीन में करण पटेल ने भी उनका खूब साथ दिया।

हमेशा की तरह एकता कपूर के इस शो में भी हिरोइन के किरदार को मार गिराया है और अब वे जल्द ही नए अवतार के साथ लीड अभिनेत्री के तौर पर एंटर करेंगी।

बता दें ये है मोहब्बते पिछले तीन सालों से टीवी पर छाया हुआ है। इस सीरियल में अभी तक काफी ट्वीस्ट और टर्नस दिखाए गए हैं। इस सीरियल का लीड किरदार करण पटेल और दिव्यंका त्रिपाठी निभा रही हैं। इस सीरियल को लोग इतना पसंद करते हैं कि टीआरपी के मामले में ज्यादातर यह सीरियल नम्बर 1 पर ही रहता है।