6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Exclusive : इस बार ये कंटेस्टेंट जीतेगा बिग बॉस, एक्टर करण ने किया खुलासा!

Exclusive : इस बार ये कंटेस्टेंट जीतेगा बिग बॉस, एक्टर करण ने किया खुलासा!

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Dec 05, 2017

Karan_Patel

Karan_Patel

कलर्स टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस में हर हफ्ते एलिमिनेट होते कंटेस्टेंट्स के साथ ही अब विनर को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हैं। कई स्टार्स विनर को लेकर अपने-अपने विचार रख चुके हैं। हाल में टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' स्टार करण पटेल ने अपने फैंस के साथ ट्विटर पर चैट करते हुए बिग बॉस सीजन 11 के अपने तीन फेवरेट कंटेस्टेंट्स को लेकर खुलासा किया। लगता है करण पटेल बिग बॉस के बड़े फैन हैं। तभी एकता कपूर शो स्टार करण बिग बॉस पर पैनी नजर रखे हुए हैं। हाल में करण सोशल ने मीडिया पर अपने फैंस के सवाल का जवाब देते हुए बिग बॉस प्रतिभागी हिना खान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा-'हिना खान शो में सबसे कमजोर प्रतिभागी है।'

एक दूसरे ट्वीट में करण ने कहा कि उनके तीन फेवरेट कंटेस्टेंट्स शिल्पा शिंदे, हितेन तेजवानी और विकास गुप्ता हैं और इन्हीं में से कोई एक बिग बॉस 11 का विजेता होगा। करण ही नहीं बल्कि देश की जनता भी मान रही है कि शिल्पा, हितेन और विकास में से ही कोई एक इस सीजन का विजेता होगा। बिग बॉस शो को लेकर अपने विचार रखने में करण पटेल काफी मुखर रहे हैं। शो की शुरूआत में करण पटेल ने बिग बॉस सीजन 11 के बारे में अपने विचार साझा करते हुए अर्शी खान को शो की सबसे परेशान करने वाली प्रतिभागी बताया था।

बता दें, ये पहली बार नहीं हैं जब करण पटेल ने बिग बॉस को लेकर कुछ कहा हो। इससे पहले भी उन्होंने ने सोशल मिडिया के जारिए हिना खान को लताड़ा था। दरअसल, पिछले एपिसोड में हिना लगातार शिल्पा शिंदे और अर्शी खान पर अटैक करती दिख रही थी जिसके बाद करण ने सोशल मिडिया पर उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी। उन्होंने ने सोशल मिडिया के जारिए कहा, ‘बिग बॉस 11 के घर में जो बात बात में थैंक्यू गॉड अलापती हैं, जो आज हजाम बनी हैं, कोई उनसे प्लीज पूछ के बताए कि ये घटियापन क्या कहलाता है।‘

फिलहाल बिग बॉस 11 में इन तीनों मजबूत दावेरादों के अलावा, हिना खान, अर्शी खान, आकाश डडलानी, पुनीश शर्मा और लव त्यागी नजर आ रहे हैं। इन सभी मेें अगर कोई सबसे मजबूत दावेदार है तो वो हिना खान। पिछले दिनों बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी मनु पंजाबी ने अपने विचार साझा करते हुए दावा किया था कि इस बार शिल्पा शिंदे बिग बॉस की विनर हो सकती हैं और इसके बाद अगर कोई मजबूत दावेदार है तो वो विकास और हितेन।