6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BB11: इस एक्ट्रेस ने बिग बॅास को लेकर किया ये दावा, कहा- नशे में धुत रहकर करते हैं ये झगड़ा…

BB11: इस एक्ट्रेस ने बिग बॅास को लेकर किया ये दावा, कहा- नशे में धुत रहकर करते हैं ये झगड़ा...

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Dec 05, 2017

bigg boss 11

bigg boss 11

जैसा की हम सब जानते हैं काफी दिनों से साउथ की एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ बिग बॉस और कंटेस्टेंट्स को लेकर कई तरह के कॅान्ट्रोवर्शियल बयान देती नजर आ रही थी। बता दें अब बता दें इसी ट्रेक पर एक और एक्ट्रेस चलती नजर आ रही हैं। जी हां जहां एक ओर गहना लगातार अर्शी खान और प्रियांक को टारगेट कर रही थी वहीं साउथ की एक और एक्ट्रेस महिमा सिंह पुरी ने बिग बॉस को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

सुनने में आया है की इन दिनों महिमा पुदुचेरी में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान म‌‌हिमा ने हाल में एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया की बिग बॉस के घर में सदस्यों को शराब पिलाई जाती है। कंटेस्टेंट्स शराब के नशे में धुत रहते हैं।

जी हां महिमा ने इल्जाम लगाते हुए कहा की,- घरवाले जो भी हरकतें करते हैं वो सब शराब के नशे में करते हैं। मेकर्स खुद कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे से लड़वाने का काम करते हैं। इसके लिए उन्हें शराब भी दी जाती है। महिमा का ये खुलासा काफी चौंकाने वाला है। महिमा ने यह भी दावा किया है कि घर के सदस्यों को उनकी डाइट के हिसाब से फूड और ड्रिंक दी जाती है। इसमें प्रोटीन शेक और शराब शामिल होती है। इस पहले एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने भी ये आरोप लगाए थे कि कंटेस्‍टेंट्स नशे में धुत नजर आते हैं।

बता दें कि दो दिन पहले महिमा सिंह पुरी अपनी न्यूड फोटो को सुर्खियां बटोरती नजर आई थी। ये फोटो फिल्म लव सेक्स और पैशन की थी।

इसके अलावा अगर बिग बॅास 11 की बात करें तो बता दें इस खेल में इन हफ्ते शिल्पा शिंदे और आकाश डडलानी नॅामिनेशन में है। लेकिन खबरों के मुताबिक सुनने में आया है की इस बार के नॅामिनेशन की वोटिंग अभी तक शुरु नहीं की गई है तो क्या इस बार सीक्रेट रूम का दरवाजा खुलने वाला है। चलिए ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल तो इस गेम में आने वाले बड़े ट्विस्ट का इंतजार किया जा रहा है।