
bigg boss 11
जैसा की हम सब जानते हैं आजकल बिग बॅास दिन प्रतिदिन खेल को और कठिन और कॅान्ट्रोवर्शियल बनाते दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है आजकल गेम के प्रतिभागी कम झटके दे रहे हैं जिनसे ज्यादा तो खुद बिग बॅास खुद दे रहे हैं। बता दें कल के एपिसोड में नॅामिनेशन हुआ जिसमें सभी कंटेस्टेंट को अपने किसी एक खास साथी को सेव करना था और उन सभी में लव त्यागी और आकाश डडलानी नॅामिनेट हुए। लेकिन इसी बीच विकास क्योंकि कैप्टन हैं इसलिए उन्हें एक खास पॅावर सोंपी गई। विकास को बिग बॅास ने ये पॅावर दी की वे लव और आकाश में से किसी एक शख्स को सेव कर सकते हैं और उसकी जगह किसी और कंटेस्टेंट को नॅामिनेट कर सकते हैं। ऐसे में विकास ने लव को सेव कर शिल्पा को नॅामिनेट किया।
और अब आपको अगला कैप्टेंसी टास्क बताते हैं। बता दें आज के एपिसोड में घरवालों को बेबीसिटर बनना है। सभी बेबीसिटर बने घरवालों को प्रैम दिया जाएगा जिसमें दूसरे कंटेस्टेंट के नाम का बेबी डॉल रखा है। सभी को बेबी डॉल का ख्याल रखना है और बिग बॉस के आदेशानुसार सभी कंटेस्टेंट्स को प्रैम को पार्किंग एरिया में लेकर जाना है। बिग बॉस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक आज के एपिसोड की एक झलक दिखाई गई है जिसमें सभी कंटेस्टेंट घर का अगला कैप्टन बनने के लिए काफी उत्सुक दिख रहे हैं।
लेकिन इस खेल में भी सभी कंटेस्टेंट्स काफी आपसी रंजिशे लाते दिखाई दे रहे हैं। बता दें खेल में अर्शी खान शिल्पा शिंदे को अपना बच्चा बनाकर उस डॅाल संग लड़ती नजर आ रही हैं। वहीं हिना खान इस खेल में अपने दोस्तों को छोड़ खुद के खेल खेलती दिखाई दे रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा की कौन इस खेल में आगे आएगा और कैप्टन बनेगा।
वैसे बता दें फिलहाल इस खेल में शिल्पा शिंदे और आकाश डडलानी नॅामिनेशन में है। लेकिन खबरों के मुताबिक सुनने में आया है की इस बार के नॅामिनेशन की वोटिंग अभी तक शुरु नहीं की गई है तो क्या इस बार सीक्रेट रूम का दरवाजा खुलने वाला है। चलिए ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल तो इस गेम में आने वाले बड़े ट्विस्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Published on:
5 Dec 2017, 3:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.