6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BB11: विकास के इस कारनामे की वजह से एक बार फिर हो सकती है शिल्पा और विकास की तू तू मैं मैं

BB11: विकास के इस कारनामे की वजह से एक बार फिर हो सकती है शिल्पा और विकास की तू तू मैं मैं

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Dec 05, 2017

bigg boss 11

bigg boss 11

जैसा की हम सब जानते हैं हाल में ही बिग बॅास 11 शो से पुनीष शर्मा की खास साथी बंदगी कालरा इस गेम से बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में अब पुनीष यकीनन अकेले पड़ गए हैं। और हो भी क्यों ना इस गेम में वे अगर पूरा दिन किसी के साथ व्यतीत करते थे तो वो थी बंदगी। उनके जाने के बाद से शिल्पा ने पुनीष को काफी सपोर्ट किया है।

बता दें कल के एपिसोड में नॅामिनेशन हुआ जिसमें सभी कंटेस्टेंट को अपने किसी एक खास साथी को सेव करना था और उन सभी में लव त्यागी और आकाश डडलानी नॅामिनेट हुए। लेकिन इसी बीच विकास क्योंकि कैप्टन हैं इसलिए उन्हें एक खास पॅावर सोंपी गई। विकास को बिग बॅास ने ये पॅावर दी की वे लव और आकाश में से किसी एक शख्स को सेव कर सकते हैं और उसकी जगह किसी और कंटेस्टेंट को नॅामिनेट कर सकते हैं। ऐसे में विकास ने लव को सेव कर शिल्पा को नॅामिनेट किया।

जी हां विकास ने शिल्पा को बिग बॅास के घर से बाहर जाने के लिए नॅामिनेट कर दिया है। शिल्पा को भी ये बात थोड़ी खटकी तो जरुर है। हांलाकि विकास ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा की उन्हें लगता है शिल्पा इस गेम में सबसे ज्यादा मजबूत है। होने को तो ये बात बिलकुल ठीक है। लेकिन अब शिल्पा इस बात को किस जगह ले जाती हैं ये तो आने वाला वक्त बताएगा।

फिलहाल इस खेल में शिल्पा शिंदे और आकाश डडलानी नॅामिनेशन में है। लेकिन खबरों के मुताबिक सुनने में आया है की इस बार के नॅामिनेशन की वोटिंग अभी तक शुरु नहीं की गई है तो क्या इस बार सीक्रेट रूम का दरवाजा खुलने वाला है। चलिए ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल तो इस गेम में आने वाले बड़े ट्विस्ट का इंतजार किया जा रहा है।