
katrina kaif
फिल्म प्रमोशन के लिए सितारे कुछ भी करते हैं। इन दिनों बॉलीवुड में दो दिग्गज सितारे अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर जिंदा है के प्रमोशन में इस कदर बिजी हैं कि इसका अंदाजा आप सलमान खान की बैठी हुई आवाज से ही लगा सकते हैं।अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती हैं। इसी सिलेसिले में वो बिग बॉस के वीकेंड का वॉर में पहुंची जहां, न सिर्फ सलमान की खिंचाई करती नजर आईं, बल्कि घर के अंदर जाकर भी जमकर मस्ती की। एक वक्त ऐसा आता है, जब सलमान हमेशा अपने गेस्ट से मस्तीभरे सवाल पूछते हैं। यह नजारा इस वीकेंड भी देखने को मिला, लेकिन इस बार सवाल-जवाब पूछने का जो आइडिया था, वह बेहद दिलचस्प था। जी हां, इस बार लाइ डिटेक्टर टेस्ट मशीन पर बैठकर सवालों के जवाब देने थे। मतलब...झूठ की कोई गुंजाइश नहीं थी। खास बात यह रही कि प्रमोशन के दौरान भी सलमान-कैटरीना की केमिस्ट्री जबरदस्त लग रही थी।
गौरतलब है कि सलमान शो के दौरान खूब मस्ती तो करते ही हैं और जब सामने उनके खूबसूरत कैटरीना हों, तो उनकी मस्ती डब्ल हो जाती है।बता दें कि दोनों ने न सिर्फ जमकर मस्ती की, बल्कि एक-दूसरे के राज भी खोले। सबसे पहले तो कैटरीना मशीन पर बैठीं और सलमान के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान ये बात निकलकर आई कि कैटरीना के दिल में अब सिर्फ सलमान राज करते हैं। हां, ये दीगर बात है कि वो कह नहीं पातीं हैं।
इसके बाद कैटरीना, सलमान को कहां छोडऩे वाली थीं। उन्होंने साफ कहा कि अब आप मशीन पर बैठिए और मेरे सवालों के जवाब दीजिए। सलमान भला कैसे मना कर सकते थे। सलमान बैठे, तो उनके कई राज सामने आए यानी जैसे सेट पर बिना नहाए जाना। सलमान की खिंचाई करते हुए लाइ डिटेक्टर टेस्ट मशीन पर बैठे सलमान से कैटरीना ने सवाल किया कि क्या वो बिन नहाए ही शूटिंग के लिए सेट पर चले जाते हैं? इस पर सलमान ने इस इल्जाम को नकारते हुए कहा कि नहीं वो ऐसा नहीं करते। तभी मशीन की ओर इशारा करते हुए कैटरीना ने उनसे सच बोलने के लिए कहा, तो सलमान ने कहा कि हां वो किसी भी सेट पर नहा कर जाना पसंद नहीं करते, क्योंकि वो साइकिल से सैट तक जाते हैं। वहां जाकर वो पहले एक्सरसाइज करते हैं और फिर नहाते हैं। उनके कहने का मतलब था कि तरोताजा होकर वो शॉट देना पसंद करते हैं। सलमान ने कहा कि नहाने के बाद साइकिल से सैट तक जाना, सैट पर जाकर एक्सरसाइज करना और फिर दोबारा नहाने का तो कोई मतलब नहीं बनता है।
इसके बाद सबसे बड़ा और अहम सवाल, जो अक्सर सलमान से पूछा जाता है और वह शादी का...। कैटरीना ने सलमान से पूछा कि आनप शादी कब करेंगे? इस पर सलमान ने चुप्पी साध ली...इस कैटरीना का सलमान पर तरस आ गया, तो झट से कहा- चलिए, ठीक है आप इस सवाल का जवाब मत दीजिए। लेकिन सलमान कहां रुकने वाले थे। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि सलमान की शादी की उम्र बीत गई है। इस पर कैटरीना कहती हैं- यह गलत है...आप अब भी शादी कर सकते हैं। कैटरीना ने वाकई शादी का सवाल धुमा-फिरा कर पूछा, लेकिन ऐसे लगा कि जैसे वो ये पूछना चाहती थीं कि सलमान आप मुझसे शादी कब करोगे...।
Published on:
04 Dec 2017 04:46 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
