
salman khan
'टाइगर जिंदा है' की रिलीज के लिए तैयार बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का कहना है कि रोमांस करना हमेशा अच्छा लगता है। सलमान ने अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म में अपने किरदार के बारे में कहा, "मारधाड़ करना सही नहीं लगता लेकिन रोमांस करना हमेशा अच्छा लगता है।" इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी हैं।
फिल्म के हाल ही में रिलीज गाने 'दिल दियां गल्लां' को प्रशंसकों ने खूब सराहा है। यह एक रोमांटिक गीत है, जो यश चोपड़ा के गीतों की याद दिलाता है। सलमान ने कहा कि 'टाइगर जिंदा है' के भविष्य का फैसला जल्द होगा। यह फिल्म 2012 की 'एक था टाइगर' का सीक्वल है। उन्होंने कहा, "यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं और ये बहुत अच्छे हैं।"
Yeh Zoya ke liye... #DilDiyanGallan @TigerZindaHai @yrf https://youtu.be/SAcpESN_Fk4
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
सलमान ने रविवार को एक अवाड्र्स समारोह के अवसर पर कहा, "सभी गीतों की सराहना कर रहे हैं और 22 दिसंबर को फिल्म की किस्मत का फैसला होगा।" सलमान का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और इसके बावजूद व्यस्त शेडयूल की वजह से वह आराम नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा, "मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मुझे वायरल है लेकिन मैं काम की वजह से आराम नहीं कर सकता।"
Vogue bts 🐯+🐱 ......🌟✨ @vogueindia @beingsalmankhan #tigerzindahai
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के निर्देशक अली अब्बास जफर का कहना है कि फिल्म का नया गीत 'दिल दियां गल्ला' एक प्यार भरा गाना है, जो यश चोपड़ा के गीतों की याद दिला देता है. सलमान खान व कटरीना कैफ अभिनीत इस गीत को ऑस्ट्रिया में शूट किया गया है। जफर ने जारी बयान में कहा, "मैं हमेशा से यश चोपड़ा के रोमांटिक गीतों को श्रद्धांजलि देना चाहता था, जिन्हें मैं प्यार करते हुए बड़ा हुआ और मैं रोमांचित हूं कि मुझे आखिरकार 'दिल दियां गल्लाÓ जैसा गाना मिला, जो उन उत्कृष्ट और खूबसूरत प्यार भरे गीतों की तरह है, जिनके लिए यह बैनर पीढयि़ों तक याद किया जाता है। इसे गीत के जरिए सलमान-कैटरीना की रोमांटिक जोड़ी के रूप में एक अलग पहचान बनेगी।"
Published on:
04 Dec 2017 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
