5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इतने सालों बाद अब जाकर अक्षय खन्ना को समझ आई वो बात

इतने सालों बाद अब जाकर अक्षय खन्ना को समझ आई वो बात...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 4 Dec 2017, 12:50 PM IST

akshay khanna

akshay khanna

अपने अभिनय कौशल के लिए पहचाने जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना का कहना है कि उन्हें काफी समय तक मीडिया से डर लगता था। हालांकि, अब वह सिनेमा में मीडिया के महत्व को समझते हैं। दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे अक्षय ने अपने कॅरियर में काफी लंबे समय तक मीडिया से अलग-थलग रहने वाले कलाकार की छवि बनाए रखी। उन्होंने वर्ष 1997 में फिल्म 'हिमालय पुत्र' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।

वजह पूछे जाने पर अक्षय ने आईएएनएस से कहा, "मुझे नहीं पता क्यों। काफी समय तक मैं गलत था। मुझे लगता था कि मीडिया के लोग मेरी आलोचना करने, मुझे गिराने और मेरी बुरी छवि पेश करने के लिए हैं, इसलिए मैं उनसे दूरी बनाए रखता था।" इससे उबरने के बारे में उन्होंने कहा, "मैंने इस पर विचार किया और कला को बढ़ावा देने में मीडिया की भूमिका का विश्लेषण किया। अब मुझे पता है कि आप लोग हमारे सहयोगी की तरह हैं और हमारी फिल्मों के प्रचार के लिए हैं, जिससे यह दर्शकों तक पहुंच सके।"

उन्होंने कहा, "समय, उम्र और अनुभव के साथ हम चीजों को बेहतर ढंग से समझने लगते हैं। मीडिया और प्रेस से डरना गलत था। अब मैं पत्रकारों से बात करने में सहज हूं। हमारे जीवन में मीडिया की भागीदारी भी बदल गई है। सिनेमा में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। मैं यह समझ चुका हूं।"

गौरतलब है कि फिल्म 'इत्तेफाक' से वापसी करने वाले बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना द्वारा फिल्म में किए गए काम और फिल्म की समीक्षकों ने सराहना की है, लेकिन बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन उतना अच्छा नहीं रहा। इस पर अक्षय ने कहा कि कलेक्शन के आधार पर फिल्म का विश्लेषण करना जल्दबाजी होगी। जी हां, फिल्म रिलीज के बाद वो अपने को-स्टार सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मीडिया से रूबरू हुए थे और कहा था 'फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का अभी विश्लेषण करना जल्दबाजी होगी।' खैर, फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। बेशक, यह फिल्म रही, लेकिन अक्षय के डांबाडोल कॅरियर को एक गति जरूर दे गई।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन