5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Box Office: सलमान, अक्षय, शाहरुख नहीं, ये है 2017 का नंबर वन हीरो

बॉक्स ऑफिस: सलमान, अक्षय, शाहरुख नहीं, ये है 2017 का नंबर वन हीरो...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 2 Dec 2017, 7:33 PM IST

AJAY DEVGN

AJAY DEVGN

साल 2017 का आखिरी माह शुरू हो चुका है। इसी के साथ हर क्षेत्र में सफलता और विफलता का आकलन भी तेजी से होने लगा है। किसने क्या पाया, किसने क्या खोया की तर्ज पर बॉलीवुड भी आकलन करने में जुट गया है कि इस साल की सुपरहिट फिल्म कौन-सी है? बॉक्स ऑफिस पर किस नायक-नायिका की फिल्म सबसे ज्यादा चली? इसमें कोई दोराय नहीं कि अब फिल्मों की सफलता-विफलता भी उसकी कमाई से लगाया जाता है। फिल्म कलेक् शन अच्छा करेगी, तो कलाकारों की वैल्यू भी बढ़ेगी। जहां गुजरते साल की बात है, तो अभी बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान का इम्तिहान होना बाकी है। माह के तीसरे वीक में टाइगर जिंदा है रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखती है, उसके बाद ही सलमान की स्टार वैल्यू तय होगी। फिलहाल, 2017 के आईने में अजय देवगन की तस्वीर सबसे उजली है।

गौरतलब है कि साल 2017 में जहां बड़े बजट की फिल्मों पर छोटे बजट की फिल्में भारी पड़ी, वहीं अजय देवगन के आगे न शाहरुख का जादू चला और सलमान खान का स्टारडम। अक्षय कुमार चले, लेकिन अजय देवगन खूब चले। बता दें कि साल 2017 में अजय देवगन की दो फिल्में रिलीज हुईं। एक निर्देशक मिलन लुथरिया की फिल्म बादशाहो और दूसरी निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन। इन दोनों फिल्मों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस करीब 280 करोड़ का बिजनेस किया, ये कलेक्शन इस साल किसी अभिनेता की फिल्मों ने नहीं किया।

Mere Rashke Qamar, @baadshaho's first song out tomorrow.

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

Thank you for showing us so much love!

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

अजय देवगन के बाद नंबर आता है अभिनेता अक्षय कुमार का। इनकी भी दो फिल्में 'जॉली एलएलबी-2' और 'ट्वॉयलेट एक प्रेम कथा' रिलीज हुईं। दोनों फिल्मों के कलेक् शन को मिला दें, तो कुल कारोबार करीब 250 करोड़ रूपए ही होता है। ईद के मौके पर सलमान खान ने अपनी फिल्म ट्यूबलाइट रिलीज की, लेकिन उसे वो रिस्पॉन्स नहीं मिला, जो सलमान की फिल्मों को मिलता है। अब बारी है साल की आखिरी बड़ी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की, जिसे अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में सलमान अपने पुराने एक्शन हीरो में वापस आ रहे हैं उनके इस एक्शन में उनका साथ देगीं अभिनेत्री कटरीना कैफ। इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस और फिल्म समीक्षकों को बहुत उम्मीदें हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि अजय देवगन ने जो बादशाहत बनाई है, उसे टाइगर तोडऩे में कामयाब होती है या नहीं?

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन