4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब ये तीन अभिनेत्रियां एक ही हीरो को दे बैठीं अपना दिल

जब ये तीन अभिनेत्रियां एक ही हीरो को दे बैठीं अपना दिल...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 4 Dec 2017, 3:53 PM IST

sonam shraddha sonakshi

sonam shraddha sonakshi

प्यार पर किसी का बस नहीं होता...प्यार कभी भी किसी से भी हो सकता है। चाहे आम इंसान हो खास...प्यार सबके लिए है। अब तक बॉलीवुड में एक हसीना थी दो दीवाने वाली कहानी तो सुनी होगी, लेकिन ये भी फिल्म कहानी होती थीं। आज हम आपको एक ऐसे सच से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपने कभी नहीं सुना होगा...ना ही आपको यकीन होगा। आपको लगेगा कि भला एक ही टाइम में किसी एक शख्स को तीन लड़कियों अपना दिल कैसे दे सकती हैं। बेशक, हमारी बात पर आपको यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो, लेकिन सच तो सच होता है। हम आपको यह भी बता दें कि यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है। जी हां, हिंदी सिनेमा जगत की तीन एकसर अभिनेत्रियां, जो एक ही समय पर एक ही शख्स से प्सार करने लगी थीं। जानते हैं ये कौन थीं। हम आपको बताते हैं। ये थीं सोनम कपूर , सोनाक्षी सिन्हा और श्रद्धा कपूर।

हम आपको एक्टर का नाम बताने से पहले ये बता दें कि प्यार सिर्फ जिस्मानी नहीं होता...प्यार सिर्फ बाहों में भर लेने से ही शुरू नहीं होता...दरअसल, प्यार एक अहसास है...खुशनुमा अहसास, जिसे महसूस किया जा सकता है। जिसने भी सच्चा प्यार किया है, उसने इसे महसूस किया होगा। प्यार का कोई पैमाना नहीं होता...प्यार की कोई गहराई नहीं होती...प्यार का कोई रूप नहीं होता, जिसे देखा जा सके या फिर साबित किया जा सके। प्यार तो अनंत है। ऐसे में यह कहना सही होगा कि हर किसी को जीवन में प्यार से वास्ता पड़ता है...कहने का मतलब क्रश होता है। जहां तक ग्लैमर जगत की बात है, तो किया को क्रिकेटर से प्यार हो जाता है, तो किसी को बिजनेस मैन से , तो किसी को एक्टर से... लेकिन यहां हम जिसे बॉलीवुड एक्टर के बारे में बात कर रहे हैं, उनके लिए तो लड़कियां मरती हैं, तो भला फिर सोनम, सोनाक्षी और श्रद्धा का इन पर दिल कैसे न आता है। जी हां, ये कोई और नहीं, ऋतिक रोशन हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि ये तीनों हसीनाएं बचपन से ही ऋतिक को प्यार कर बैठी थीं। आज भले ही इन तीनों हसीनाओं के लिए लाखों करोड़ों दिल धड़कते हैं, लेकिन इन दिल बचपन से ही ऋतिक के लिए धड़क रहा है। कमाल की बात तो ये है कि ये तीनों ही बॉलीवुड डीवाज स्टार किड्स हैं और तीनों का एक ही इंसान पर प्यार हुआ। संयोग देखिए कि वह भी स्टार किड है। अब ये तीनों मैच्योर हो गई हैं। बेशक इनके दिल में अब भी ऋतिक के लिए प्यार हो, लेकिन अब वो अपने प्यार का इंजातर नहीं कर सकतीं...क्योंकि जरा सोचिए कि यदि तीनों ने इजहार किया, तो इस कैट फाइट में ऋतिक को क्या होगा। वैसे भी ऋतिक एक कैट की फाइट से ही काफी परेशान हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन