7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KBC 15: महाभारत से जुड़ा 50 लाख का सवाल, क्या आपको मालूम है? जानें 7वें एपिसोड में और क्या पूछा गया

Kaun Banega Crorepati 15 Written Update: कौन बनेगा करोड़पति 15 के सातवें एपिसोड की शुरुआत कुणाल के साथ हुई, जो रोलओवर कंटेंस्टेंट हैं।

2 min read
Google source verification
Kaun Banega Crorepati 15 season 17 august question answers

अमिताभ बच्चन

Kaun Banega Crorepati 15 Written Update: अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे इस क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 15 से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। शो के 7वें एपिसोड की शुरुआत कुणाल के साथ हुई, जो रोलओवर कंटेंस्टेंट हैं। कुणाल अभी तक 25 लाख रुपये जीत चुके हैं और सुपर संदूक से वो 90 हजार रुपये जीत चुके हैं। हालांकि उनके पास अब एक भी लाइफलाइन नहीं था।

राशि: 50 लाख रुपये
सवाल: इन में से क्या उस घोड़े का नाम नहीं है, जो कुरुक्षेत्र युद्ध के दौरान भगवान कृष्ण द्वारा खींचे गए रथ में जोड़ा गया था?

A. शैव्य
B. सुरावन
C. बलाहक
D. सुग्रीव

जवाब:सुरावन
(कुणाल ने शो क्विट कर दिया और कुल 25 लाख रुपये जीते)


जानें इसके बाद फास्टस्ट फिंगर फर्स्ट में पूछा गया सवाल
सवाल: संजय लीला भंसाली की इन फिल्मों को उनकी रिलीज तिथि के अनुसार प्रथम से अंत तक के क्रम में लगाएं…

A. गंगूबाई काठियावाड़ी
B. हम दिल दे चुके सनम
C. बाजीराव मस्तानी
D. सांवरिया

जवाब:B,D,C,A


फास्टस्ट फिंगर फर्स्ट का सबसे सही और जल्दी जवाब योगेश कुमार ने दिया और अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे...

राशि: एक हजार रुपये
सवाल: किसी वाहन में, इन में से किसका वर्णन अक्सर 2 स्ट्रोक या चार स्ट्रोक के रूप में किया जाता है?
A. इंजन
B. पहिया
C. हेडलाइट
D.ब्रेक


जवाब: इंजन


राशि: 2 हजार रुपये
सवाल: इन में से क्या शतरंज में एक मोहरा नहीं होता है?
A. राजा
B. रानी
C. घोड़ा
D. राजकुमार

जवाब: राजकुमार


राशि: 3 हजार रुपये
सवाल: सियाचेन बेस कैंप इन में से किस वातारण में स्थित है? (चित्र सवाल)
जवाब: इमेज ऑप्शन बी


राशि: 5 हजार रुपये
सवाल: वाल्मिकी रामायण के अनुसार, भगवान राम उस समय कहां थे, जब उनके पिता दशरथ की मृत्यु हुई थी?
A. अयोध्या में
B.मिथिला में
C. वनवास में
D. केकय में

जवाब: वनवास में
(इसके लिए योगेश ने लाइफलाइन का इस्तेमाल किया)


राशि: 10 हजार रुपये
सवाल: लोकप्रिय फ्लेवर 'काला खट्टा' किस फल से प्राप्त होता है?
A. जामुन
B.पपीता
C. सेब
D. स्ट्रॉबेरी

जवाब: जामुन


राशि: 20 हजार रुपये
सवाल: इस गाने के वीडियो में, अभिनेत्री किस में बैठी दिखाई देती हैं? (इसके बाद गाना 'मेरे सपनों की रानी' गाना प्ले होता है)
A. बस
B. विमान
C. रेलगाड़ी
D.रिक्शा

जवाब: रेलगाड़ी


राशि: 40 हजार रुपये
सवाल: दिल्ली राजधानी क्षेत्र में , इन में से किस राज्य का एक हिस्सा शामिल नहीं है?
A. हरियाणा
B. उत्तर प्रदेश
C. राजस्थान
D. मध्य प्रदेश
जवाब: मध्य प्रदेश

राशि: 80 हजार रुपये
सवाल: ये दोनों व्यक्ति किस वाद्ययंत्र के प्रतिपादक हैं? (चित्र सवाल- निलाद्री कुमार और अनुष्का शंकर)
A. सितार
B. संतूर
C. सारंगी
D. सरोद

जवाब: सितार

राशि: एक लाख 60 हजार रुपये
सवाल: इनमें से क्या स्कॉटिश अर्थशास्त्री, ऐडम स्मिथ द्वारा लिखी गई एक पुस्तक का शीर्षक है?
A. प्रिसिपल्स ऑफ इकोनॉमिक्स
B. नज
C. दास कैपिटल
D. द वेल्थ ऑफ नेशन्स

जवाब: द वेल्थ ऑफ नेशन्स


राशि: 3 लाख 20 हजार रुपये

सवाल: 'शक्ति', किस प्रकार का पशु है, जो महिला प्रीमियर लीग का शुभंकर है?
A. घोड़ा
B. बाघ
C. हिरण
D. शेर

जवाब: टाइगर
(लाइफलाइन- ऑडियंस पोल)


राशि: 6 लाख 40 हजार
सवाल: सूरत डायमंड बोर्स ने किस इमरात के 80 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा, जब वो दुनिया की सबसे बड़ी कार्यलय इमारत बनी?
A. न्यू यॉर्क स्टॉक एक्सचेंज
B. द पेंटागन
C. एम्पायर स्टेट बिल्डिंग
D. वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

जवाब: द पेंटागन


राशि: 12 लाख 50 हजार रुपये
सवाल: एचएस भाटवेडकर द्वारा 1899 में बनाई गई एक फिल्म भारत की पहली डॉक्यूमेंट्री फिल्म मानी जाती है, इसमें किस खेल की रिकॉर्डिंग दिखाई गई थी?
A. कुश्ती
B. कबड्डी
C. क्रिकेट
D. खो खो

जवाब: कुश्ती

राशि: 25 लाख रुपये
सवाल: चंद्रमा पर कदम रखने वाले 12वें और अंतिम व्यक्ति कौन हैं?
A. पीट कॉनरैड
B. यूजीन सर्नन
C. हैरिसन श्मिट
D. जॉन यंग

जवाब: हैरिसन श्मिट
(ऑडियंस पोल और डबल डिप का इस्तेमाल)