
जाकिर खान और अमिताभ बच्चन
Kaun Banega Crorepati Season 15: कॉमेडियन और कवि जाकिर खान अपनी पंचलाइन 'सख्त लौंडा' के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मेगास्टार अमिताभ बच्चन को इसका वास्तविक मतलब समझाया। क्विज-बेस्ड रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 15 के स्पेशल एपिसोड 31 में होस्ट अमिताभ बच्चन ने खान सर और जाकिर खान को हॉट सीट पर आमंत्रित किया।
इस दौरान उनसे बात करते हुए बिग बी ने कहा, 'जाकिर खान और खान सर यहां हैं। मैंने आज हमारी बातचीत से बहुत कुछ सीखा है। और अक्सर, मैं हमारे दर्शकों को देखने के लिए भी मुड़ता हूं। यहां बैठे कई लोग 'सख्त लौंडा' टीशर्ट पहने हुए हैं। इसके पीछे की कहानी क्या है?''
जाकिर ने अमिताभ बच्चन से क्या कहा?
जाकिर ने कहा, ''सर ये एक आंदोलन है। जैसी आपकी लाइन है कि हम जहां खड़े हो जाते हैं लाइन वहीं से शुरू होती है, और जहां वो लाइन खत्म होती है, वहां हम जैसे लोग शुरू होते हैं। जब आप गरीब हैं और आपके पास भोजन नहीं है, तो आप व्रत रखने का दिखावा कर सकते हैं। यही 'सख्त लौंडा' होने की पहचान होती है।''
जाकिर की तारीफ किए अमिताभ
जाकिर ने आगे कहा ,''अगर आप किसी को बोलें कुछ प्यार-मोहब्बत वाली बातें और वो मना कर दें, तो हम ऐसे हैं कि हमें इसकी जरूरत ही नहीं है।'' इसके बाद अमिताभ ने कहा, ''ओह, वाह! क्या विचार है! हमारे सभी दर्शक इस शो को देख रहे हैं, उनमें से 99 प्रतिशत निश्चित रूप से आपसे जुड़ाव महसूस करेंगे।'' फिर जाकिर ने कहा, "सर, देश को 'सख्त लौंडा' चला रहे हैं।"
जानिए जाकिर की जर्नी
जाकिर ने 'कॉमेडी सेंट्रल', 'इंडियाज बेस्ट स्टैंड अप कॉमेडियन' कम्पीटिशन जीतकर लोकप्रियता हासिल की है। कई स्टैंड-अप कॉमेडी शो में परफॉर्म करने के अलावा, उन्होंने रेडियो शो भी लिखे और प्रोड्यूस भी किए हैं। वह एक उभरते हुए उर्दू शायर हैं और रेख्ता जैसे आयोजनों में अपनी शायरी पेश कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: एनिमल का टीजर रणबीर के बर्थडे पर होगा रिलीज, इससे पहले बॉबी देओल का दिखा डेंजरस लुक
दिल्ली की अपनी रेल यात्रा के दौरान उन्होंने पहली कविता "मैं शून्य पर सवार हूं" लिखी। सितंबर 2017 में, वह अक्षय कुमार के जज किए गए 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के पांचवें सीजन के लिए मल्लिका दुआ और हुसैन दलाल के साथ तीन सलाहकारों में से एक के रूप में दिखाई दिए।
Updated on:
26 Sept 2023 08:02 pm
Published on:
26 Sept 2023 08:01 pm

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
