TV न्यूज

KBC 15: पाकिस्तान बॉर्डर पर बसे गांव के डर भरे माहौल से पहले करोड़पति बनने तक, कमाल की है जसकरण की कहानी

KBC 15: कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन के पहले करोड़पति जसकरण का गांव बॉर्डर पर है।

less than 1 minute read
Sep 06, 2023
एक करोड़ जीतने के बाद भगवान का शुक्रिया अदा करते जसकरण।

KBC 15: 'कौन बनेगा करोड़पति' को इस साल के सीजन के पंजाब के रहने वाले जसकरण सिंह बने हैं। 21 साल के जसकरण सिंह सिविल सर्विस के लिए तैयारी कर रहे हैं। जसकरण ने एक करोड़ जीतने के बाद बताया है कि कैसे बॉर्डर पर होने की वजह से उनके गांव में एक तनावपूर्ण माहौल रहता है और बहुत कम लोग पढ़ाई के लिए सोचते हैं।

4 साल से कर रहे थे KBC के लिए तैयारी
पंजाब के खालरा के रहने वाले जसकरण एक साधारण परिवार से आते हैं। जसकरण सिंह अफसर बनना चाहते हैं और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस से एक बातचीत में जसकरण ने कहा, मैं पिछले चार साल से शो की तैयारी कर रहा हूं। मैंने बहुत से लोगों को इस मंच पर जीते और अपने सपने पूरे करते देखा है। मैं भी ऐसा करना चाहता था और पूरे आत्मविश्वास के साथ आया था। मैंने ना केवल सोचा कि मैं करोड़पति बनूंगा, बल्कि मैं 7 करोड़ के सवाल का भी जवाब देना चाहता था।

जसकरण सिंह ने बताया था कि वह कैसे पाकिस्तान की सीमा से सटे एक छोटे से गांव में रहते हैं। उनके गांव में आज भी बहुत सी सुविधाओं का अभाव है। बॉर्डर होने की वजह से भी गांव में तनावपूर्ण माहौल रहता है। बहुत कम लोग गांव में हैं, जो पढ़ाई लिखाई के लिए बाहर आए हैं। उन्हें उम्मीद है अब वो अपने परिवार के साथ शहर में आ जाएंगे।

Updated on:
06 Sept 2023 09:08 am
Published on:
06 Sept 2023 09:05 am
Also Read
View All

अगली खबर