TV न्यूज

जब अपने असली रूप में आईं टीवी की ये सीधी सादी एक्ट्रेस, दुनिया को दिखाया हॉट अवतार

आज हम आपको उन सीधी सादी टीवी एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने आजकल अपने हॉट अवतार से सोशल मीडिया पर लहतका मचाया हुआ है।

2 min read
TV Hot Actress

नई दिल्ली: टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस पहले किसी सीरियल में सीधी सादी बहुएं, बेटी या बहन के रोल में नजर आती हैं। उनके इसी सीधे सादे रोल को देखकर लोग उन्हें और सीरियल को पसंद करने लगते हैं। लेकिन जैसे ही कोई शो चल जाता है, तो यही सीधे सादे रोल में नजर आने वाली टीवी एक्ट्रेस अपने असली रूप यानी की हॉट अवतार में आ जाती हैं। जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन्हीं सीधी सादी टीवी एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने आजकल अपने हॉट अवतार से सोशल मीडिया पर लहतका मचाया हुआ है।

मौनी रॉय- मौनी रॉय आज अपने हॉट अंदाज से सबको अपनी दीवाना बनाए हुए हैं। एक वक्त था जब मौनी रॉय सीधी सादी लड़की के रोल में सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में नजर आई थी। लेकिन जैसे-जैसे मौनी को सफलता मिलती गई, उनका लुक बदलता गया और वो सीधी साधी से हॉट एक्ट्रेस बन गईं।

हिना खान- हिना खान जब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में नजर आई थी, तो कोई उन्हें देखकर ये नहीं कह सकता है, कि एक दिन उनका हॉट अवतार भी लोगों को देखने को मिलेगा। उनके इस अवतार ने सीधी सादी अक्षरा बहू के सभी फैंस को चौंका दिया था।

निया शर्मा- निया शर्मा का पहला टीवी सीरियल 'काली' था। लेकिन उनको पहचान 'एक हजारों में मेरी बहना' से मिली। इस शो में उन्हें देखकर कोई ये नहीं कह सकता था, कि निया कभी इतनी हॉट भी लग सकती हैं। लेकिन आज निया शर्मा ने अपनी हॉटनेस सोशल मीडिया पर तहलका मचाए हुए हैं।

रूबीना दिलैक- रूबीना दिलैक टीवी सीरियल 'छोटी बहू' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने सीधी सादी बहू का रोल निभाया था। आज उसी सीधी सादी बहू ने सोशल मीडिया पर अपनी हॉटनेस ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। हाल ही में वो समंदर के किनारे कलरफूल बिकिनी में नजर आई थी।

श्वेता तिवारी- श्वेता तिवारी स्टार प्लस के सबसे सक्सेसफुल शो 'कसौटी जिंदगी की' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने एक सीधी सादी घरेलू लड़की प्रेरणा का रोल निभाया था। प्रेरणा के रोल में श्वेता उस समय भी काफी सुंदर लगती थीं, पर कोई ये नहीं जानता था कि 40 साल की उम्र में वहीं सीधी साधी प्रेरणा अपनी हॉटनेस से लोगों को मदहोश भी करेंगी।

Updated on:
01 Oct 2021 04:22 pm
Published on:
01 Oct 2021 03:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर