
नई दिल्ली | बिग बॉस 13 में पारस छाबड़ा (Paras Chhabrra) और माहिरा शर्मा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों से पारस की माहिरा से नज़दीकियों के बाद उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने कई सारे बयान दिए थे। आकांक्षा ने कहा था कि पारस अब कुछ ज्यादा क्लोज़ हो रहे हैं। उन्हें माहिरा को किस नहीं करना चाहिए था ये हमारे रिश्ते के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने मेरे प्यार की बदनामी की है। वहीं पारस ने भी हाल के एपिसोड में खुलासा किया था कि वो आकांक्षा (Akanksha Puri) से ब्रेकअप करना चाहते थे लेकिन वो उनके पीछे पड़ी हुई हैं। अब उन्हें मूव-ऑन कर लेना चाहिए। आकांक्षा के जहां हर तरफ चर्चे हैं वहीं क्या आप जानते हैं कि वो पॉपुलर शो की लीड एक्ट्रेस हैं।
आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) टीवी शो गणेश विघ्नहर्ता में पार्वती का रोल करती हैं। आकांक्षा अपने इस रोल से फेमस हो चुकी हैं। वो चार साल से ये टीवी शो कर रही हैं, अब वो घर-घर में जानी जाती हैं। आकांक्षा पुरी पार्वती के रोल में पूरे तरह से ट्रैडिशनल लुक में नजर आती हैं। इसी शो की शूटिंग के दौरान आकांक्षा की मुलाकात पारस छाबड़ा से हुई थी। पारस (Paras Chhabrra) ने शो विघ्नहर्ता गणेश में रावण का रोल प्ले किया था।
पारस छाबड़ा (Paras Chhabrra) की ईमानदारी आकांक्षा (Akanksha Puri) को बहुत पसंद आई थी। पारस के साथ पहली बार डेट के बारे में बताते हुए आकांक्षा ने कहा था- उसने मुझे पहली डेट पर कहा था कि मेरे पास तुम्हारे जितनी बड़ी गाड़ी नहीं है, ड्राइवर नहीं है. मेरे पिता कमिश्नर नहीं हैं, मैं शो का लीड नहीं हूं बस कैरेक्टर आर्टिस्ट हूं. तो क्या तुम मेरे साथ कॉफी पर चलोगी? इसके अलावा आकांक्षा ने तमिल, मलयालम, कन्नड़ मूवीज में काम किया है। उन्होंने मधुर भंडारकर की फिल्म कैलेंडर गर्ल्स में नंदिता मेनन का किरदार निभाया था।
Published on:
23 Jan 2020 05:00 pm

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
