TV न्यूज

‘महाभारत’ के निर्माता बी.आर.चोपड़ा जूही चावला को बनाना चाहते थे द्रोपदी ,गोविंदा को भी किया था साइन

लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन पर शुरू हुई 90 के दशक की रामायण (Ramayana ) और महाभारत ( Mahabharat ) महाभारत के निर्माता बी.आर.चोपड़ा एक्ट्रेस जूही चावला ( Jhui Chawala ),गोविंदा ( Govinda) और चंकी पांडे ( Chunky Pandey) को धारावाहिक का हिस्सा बनाना चाहते थे।

2 min read
Apr 05, 2020
महाभारत में जूही और गोविंदा को करना चाहते थे कास्ट

नई दिल्ली। लॉकडाउन के चलते एक बार फिर से दूरदर्शन पर 90 के दशक की रामानंद सागर ( Ramanand Sagar ) की ‘रामायण’ ( Ramayana ) को फिर से प्रसारित किया जा रहा है। इस शो ने TRP के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 33 साल बाद भी लोगों के बीच धारावाहिक को लेकर अच्छा क्रेज देखने को मिल रहा है। जिसके बाद टीवी पर बी.आर चोपड़ा ( B.R.Chopra ) की महाभारत ( Mahabharat ) को भी टेलिकास्ट किया जा रहा है। इस धारावाहिक से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जिनके बारें में शायद ही लोग जानते होंगे। क्या आप जानते हैं? बी.आर चोपड़ा की महाभारत के लिए पहले बॉलीवुड के कई अभिनेताओं को साइन किया गया था।

महाभारत धारावाहिक के लिए पहले बी.आर.चोपड़ा अभिनेता गोविंदा ( Govinda ) और चंकी पांडे ( Chunky Pandy ) को इस शो का हिस्सा बनाना चाहते थे। वो अभिमन्यु के किरदार के लिए गोंविदा या एक्टर चंकी पांडे को साइन करना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने दोनों को अप्रोच भी किया। शो को लेकर दोनों फाइनल भी हो गए थे। लेकिन किसी कारण दोनों ने ही शो में काम करने से मना कर दिया।

क्या आप जानते हैं? जिस शख्स ने बी.आर.चोपड़ा के धारावाहिक महाभारत में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अभिमन्यु का किरदार निभाने वाले मयूर वर्मा ( Mayur Verma ) ने मुकंदर का सिंकदर फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) का बच्चे का किरदार निभाया था।

बी.आर.चोपड़ा महाभारत में द्रोपदी के रूप में एक्ट्रेस जूही चावला ( Juhi Chawala) को देखना चाहते थे। लेकिन उसी वक्त जूही को कयामत से कयामत फिल्म ऑफर हो गई और उन्होंने महाभारत में काम करने से मना कर दिया।

एक इंटरव्यू में महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले पंकज धीर ( Pankaj Dheer ) ने बताया कि जब वो बी.आर.चोपड़ा से मिले तो उन्होंने अर्जुन के रोल को करने से मना कर दिया था। जिसके बाद उन्हें शो से निकाल दिया गया। 4 महीने तक कोशिश करने के बाद उन्हें फिर से महाभारत में काम मिला वो भी कर्ण के रोल के साथ।

Published on:
05 Apr 2020 05:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर