3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीवी सीरियल ‘Saath Nibhaana Saathiya 2’ का लेटेस्ट प्रोमो हुआ आउट, कई नए किरदारों की दिखाई दी झलक

टीवी सीरियल 'Saath Nibhaana Saathiya 2' का प्रोमो हुआ आउट एक्ट्रेस Devoleena Bhattacharjee ने घर के मुख्य सदस्यों से मिलाया दर्शकों को शो में Gehna और Aanand नज़र आएंगे मुख्य भूमिका में

2 min read
Google source verification

image

Shweta Dhobhal

Oct 02, 2020

Most Popular Tv Show Saath Nibhaana Saathiya 2 Promo Is Out

Most Popular Tv Show Saath Nibhaana Saathiya 2 Promo Is Out

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के मोस्ट पॉपुलर और सुपरहिट शोज की बात करें तो इस लिस्ट में 'साथ निभाना साथिया' का नाम टॉप पर आता है। शो जब ऑनएयर था तब भी सीरियल ने घर-घर में धूम मचाई थी। वहीं सालों बाद भी शो के मशहूर किरदार गोपी बहू, राशि बहू और कोकिलाबेन सुनने को मिलते हैं। जिससे शो की लोकप्रियता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। यही देखते हुए शो के मेकर्स ने सीरियल का पार्ट 2 बनाने का फैसला लिया। फैंस के लिए शो Saath Nibhaana Saathiya 2 का प्रोमो भी आउट कर दिया गया है। जिसमें घर की गोपी बहू दर्शकों को नए परिवार संग मिलाती हुई दिखाई दे रही है।

'साथ निभाना साथिया के सीज़न 2' में नए किरदारों के साथ कहानी को आगे बढ़ाया गया है। शो के प्रोमो में गोपी बहू यानी कि एक्ट्रेस देबोलीना भट्टाचार्जी ने सबकी मुलाकात शो के मुख्य किरदारों से कराई है। जिन पर सीरियल की स्टोरी अधारित है। प्रोमो में गहना के किरदार को बिल्कुल गोपी के पुराने रोल की तरह ही दिखाया गया है बिल्कुल सीधी सादी लड़की जो घर का सारा काम और लोगों की बातों को सुन लेती है। घर में उसके पक्ष को ना ही कोई सुनने वाला है और ना ही उनका साथ देने वाला कोई है। प्रोमो में दिखाया गया है कि सभी घर वाले गहना का मज़ाक उड़ाते हैं। जब आनंद उसका पक्ष लेता है तो घरवाले मज़ाक उड़ते हुए उसे नौकरानी को पत्नी बनाने की बात कह देते हैं। जिसे सुनते ही गहना और आनंद एक-दूसरे को देखने लगते हैं।

सामने आए प्रोमो में गहना को देख दर्शकों को पुरानी वाली गोपी की मासूमियत याद आ जाएगी। जो लोगों को खूब पंसद आई थी। प्रोमो में शो के टेलिकास्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अब यह देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि शो का दूसरा पार्ट भी दर्शकों के दिलों में वैसे ही जगह बना पाएगा। जैसा की पहले सीज़न ने बनाई थी। आपको बता दें हाल ही में साथ निभाना साथिया के पुराने एपिसोड के कुछ डायलॉग खूब वायरल हुए थे। शो सुपरहिट डायलॉग्स पर कई फनी मीम्स की सोशल मीडिया पर बाढ़ सी आ गई थी।

Story Loader