4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिनाले से पहले हुआ विनर का नाम लीक? Bigg Boss 17 के इस कंटेस्टेंट ने तोड़ डाले रिकॉर्ड

Bigg Boss 17 Winner: जल्द 'बिग बॉस 17' के 5 कंटेस्टेंटे में एक विजेता बनेगा। पर इससे पहले विनर के नाम को लेकर ऐसा कुछ हुआ है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।  

less than 1 minute read
Google source verification
munawar_faruqui_became_iconic_winner_of_bigg_boss_17_according_to_twitter_he_got_5_million_.jpg

बिग बॉस 17 के विनर का नाम हुआ लीक?

Bigg Boss 17 Winner Name Leaked: बिग बॉस 17 का इकलौता ऐसा कंटेस्टेंट है जिसने पूरे सोशल मीडिया को हिला कर रख दिया है। इस कंटेस्टेंटे के फैन ने पहले ही बता दिया है कि कौन बिग बॉस की ट्राफी जितेगा। यहां बात हो रही है मुनव्वर फारूकी की। मुनव्वर के फैंस ने फिनाले से पहले ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जिसे सुनकर शो में बैठे मौजूद मुनव्वर भी खुशी से झूम उठेंगे।

क्या ये कंटेस्टेंट बनेगा विनर?
दरअसल, बिग बॉस की खबरों पर अपडेट करने वाले पेज द खबरी ने ट्वीट किया, 'बधाई हो, 5 मिलियन ट्वीट्स हुए हैं आईकॉनिक विनर मुनव्वर पर।' इस हैशटैग पर फैंस जबरदस्त रिस्पॉन्स दे रहे हैं। माना जा रहा है कि मुनव्वर को विनर बनाने के लिए उनके फैंस कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

अब सामने आ रहा है कि इस रिकॉर्ड को बनाकर मुनव्वर ने सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, रुबीना दिलैक को पीछे छोड़ दिया है। मुनव्वर को लेकर फैंस का क्रेज देखकर यही कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है मुनव्वर फारूकी इस सीजन के विनर बनें। खैर अभी फाइनल विनर अनाउंसमेंट होना बाकी है। अब देखते हैं कि इस सीजन की ट्रॉफी फाइनली कौन लेकर जाएगा।