
मुनव्वर को ट्रोल कर बुरा फंसे अनुराग डोभाल
Munawar Faruqui vs Anurag Dobhal: बिग बॉस शो से बाहर होने के बाद अनुराग डोभाल ने कई बार मुनव्वर फारुकी को लेकर पब्लिक में कमेंट किया। इसके अलावा उन्होंने मुनव्वर पर धर्म का गलत फायदा उठाने का भी आरोप लगाया। दूसरी ओर मुनव्वर फारुकी ने भी अपने एक व्लॉग में अनुराग का मजाक उड़ाते हुए उन पर तंज कसा। इसके बाद अनुराग ने मुनव्वर पर पलटवार किया।
अनुराग ने एक वीडियो शेयर करके मुनव्वर फारुकी का मजाक उड़ाया, फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें ट्रोल किया।
अनुराग ने एक्स पर लिखा, "पापा कहते थे नाम करेगा। लेकिन बेटा धर्म और टू टाइमिंग के नाम पर स्टैंडअप कॉमेडी और लड़कियों को बदनाम करेगा।"
यह भी पढ़ें:
Khatron Ke Khiladi 14 में होगी 'बिग बॉस' की Vibe, शो के ये एक्स कंटेस्टेंट करेंगे पार्टिसिपेट
अनुराग के इस ट्वीट के बाद फैंस ने उन्हें खुद ही ट्रोल कर दिया। दरअसल, मुनव्वर फारुकी ने हाल ही में आदित्य नारायण (Adtiya Narayan) के कॉन्सर्ट को लेकर एक ट्वीट किया था। इसमें मुनव्वर ने सिंगर के पापा उदित नारायण के सॉन्ग 'पापा कहते हैं' को लेकर तंज कसा था।
अब जब इसी गाने का इस्तेमाल करके अनुराग ने मुनव्वर पर तंज कसा, तो फैंस ने उल्टा उन्हें ही ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'कुछ तो अपना भी लिख लो।' दूसरे यूजर ने लिखा कि डायलॉग में भी कॉपी।
Published on:
22 Feb 2024 06:39 pm

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
