12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाजिल सीताशी ने नाम लिए बगैर इनपर साधा निशाना

बिग बॉस 17 फिनाले से बस थोड़े ही दूर है। सारे कंटेस्टेंट विनर बनने के लिए मेहनत कर रहे हैं। हाल में हुए वीकेंड का वार में करण जौहर ने शो होस्ट किया था और इस एपिसोड में उन्होंने मुनव्वर से जुड़े कई मुद्दों पर बात की।

2 min read
Google source verification
munavvar_and_nazila_controversy

दूसरी ओर मुनव्वर की कथित एक्स गर्लफ्रेंड नजिला सीताशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कई बातों को फर्जी बताया। नाजिल सीताशी ने उन बातों का खुलासा किया जिसको लेकर बिग बॉस के घर में बातें होती हैं।

नाम लिए बिना सुनाई खरी-खोटी
नाजिला ने आयशा खान और मुनव्वर फारूकी को खरी-खोटी सुनाई है। नाजिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आयशा पर पर्सनल बातों को टेलीविजन पर उछालने का इल्जाम लगाया है। नाजिला ने वीडियो में कहा कि, “पहली बात, जो कुछ भी चल रहा है उससे मैं सहमत नहीं हूं। लेकिन, चीजें मेरे हाथ से निकल चुकी हैं।
उन्होंने कहा ‘’हां, मैंने खुद अपनी पर्सनल बातें किसी के साथ शेयर की थीं। लेकिन, जब मैंने वो सारी बातें शेयर की थीं तब मैं बहुत ज्यादा इमोशनल थी। मुझे नहीं पता था कि आने वाले कुछ महीनों में मेरे द्वारा बताई गई बातें नेशनल टेलीविजन पर होंगी।"

नाजिला बोलीं: टीआरपी के लिए यह गलत है...
आगे नाजिला ने कहा कि, "अगर मेरा यही इरादा होता, अगर मैं ऐसा ही करना चाहती तो मैं खुद से करती। लेकिन, मुझे ये नहीं करना था। इसलिए मैंने इंटरव्यूज से इनकार कर दिया। मैंने शो का ऑफर ठुकरा दिया। सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं अपनी और किसी और की निजी चीजें मनोरंजन या टीआरपी या किसी अन्य चीज के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहती। यह गलत है। मेरा नाम उस जगह पर इस्तेमाल किया जा रहा है जहां मैं अपना बचाव करने के लिए नहीं हूं।”
मुनव्वर को लेकर कही ये बात
मुनव्वर का नाम लिए बिना नाजिला ने कहा, “दूसरी बात, मेरे खिलाफ जो बातें कही गईं वो सच्ची नहीं हैं। मतलब वो किसी ऐसे व्यक्ति से डरते हैं जो उनसे 10 साल छोटी है। उन्होंने ये तब कहा जब वह मुझे खोने के डर से कुछ दिन पहले रो रहे थे। उन्होंने ये भी कहा था कि वह मेरे साथ चीजें सुधारना चाहते हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि वह किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो कभी इस शो पर नहीं आता, वह है नाजिला। फिर वह अपना बचाव करने के लिए कहानी पलट देते हैं। मुझे एक बुरे व्यक्ति की तरह दिखाते हैं।”