
Himanshi Khurana Cryptic Post
Himanshi Khurana Cryptic Post: रियालिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' इस समय काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। 'खतरों के खिलाड़ी 14' के शुरुआत में ही आसिम रियाज ने शो के होस्ट रोहित शेट्टी और कुछ क्रू मेंबर से पंगा लेते हुए नजर आए जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आसिम रियाज के लड़ाई वाले वीडियोज को देखने के बाद फैंस और स्टार्सस् एक्टर की थू-थू कर रहे हैं। इसी बीच आसिम रियाज की Ex गर्लफ्रेंड हिमांशी खुर्राना ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है जो सोशल मीडीया पर खूब वायरल हो रहा है।
आसिम रियाज का 'खतरों के खिलाड़ी 14' से एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो शो को होस्ट रोहित शोट्टी और कुछ क्रू मेंबर के साथ बहस करते हुए और लड़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच आसिम की एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुर्राना का एक क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है। इस पोस्ट में हिमांशी ने लिखा है, "मैं अपनी कहानी का खुलासा करने के लिए तैयार हूं।"इसी के साथ हिमांशी का एक और पोस्ट वायरल हो रहा है इसमें उन्होंने लिखा है, "किसी इंसान के पास ये इख्तियार नहीं होना चाहिए कि वो सिर्फ लफ्जों से आपका जेहनी सुकून छीन सके।"
हिमांशी के इन दोनों पोस्ट को आसिम रियाज की तरफ 'खतरों के खिलाड़ी 14' में की गई हरकत को रिलेट किया जा रहा है। आपको बता दें कि आसिम रियाज और हिमांशी खुर्राना दोनों रियालिटी शो बिग बॉस 13 में मिले थे। इसी शो के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। इसके बाद साल 2023 के अंत में आसिम रियाज और हिमांशी खुर्राना ने आपसी सहमती से अलग हो गए थे। खबरों के मुताबिक हिमांशी और आसिम का अलग-अलग धर्म होने के कारण ब्रेकअप हुआ था।
Updated on:
01 Aug 2024 05:12 pm
Published on:
01 Aug 2024 05:10 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
