9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खतरे में पड़ा ‘इश्क सुभान अल्लाह’का भविष्य, बंद करने की मांग उठी, जानें क्या है पूरा माजरा

टीवी शो 'इश्क सुभाल अल्लाह' के फैंस के लिए बुरी खबर। जौनपुर में शिया जामा मस्जिद प्रबंध समिति ने बीते शुक्रवार धारावाहिक 'इश्क सुभान अल्लाह' को बैन करने और लेखक दानिश जावेद को गिरफ्तार करने की मांग की है....

2 min read
Google source verification
Ishq Subhan Allah

Ishq Subhan Allah

टीवी शो 'इश्क सुभाल अल्लाह' के फैंस के लिए बुरी खबर। जौनपुर में शिया जामा मस्जिद प्रबंध समिति ने बीते शुक्रवार धारावाहिक 'इश्क सुभान अल्लाह' को बैन करने और लेखक दानिश जावेद को गिरफ्तार करने की मांग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिया जामा मस्जिद में इमामे जुमा शहर जौनपुर मौलाना महफुजुल हसन खां ने जुमे की नमाज के खुतबे में नमाजियों को संबोधित करते हुए कहा कि हजरत अबु तालिब के इमान पर बहस करने वालों को इतिहास की सही जानकारी नहीं है। हजरत अबु तालिब को जो मुसलमान नहीं समझते हैं, उन्हें अपने ईमान का जायजा लेना चाहिए।'

मुसलमानों पर आपत्तिजनक टिप्प्णी का आरोप
टीवी शो 'इश्क सुभाल अल्लाह' को लेकर कहना है कि यह शो हमेशा मुसलमानों के विषय पर विवादित रवैया अपनाता है। इससे पहले भी कार्यक्रमों में मुसलमानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसके लिए सरकार की तरफ से टीवी चैनल पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।'

वहीं शिया जामा मस्जिद के मुतवल्ली अली मंजर डेजी ने कहा कि किसी भी मजहब के बारे में या महान शख्सियतों पर विवादित बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह के विवादित सीरियल समाज के ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करते हैं, इसलिए शिया जामा मस्जिद प्रबंध समिति के सभी सदस्य सरकार से यह मांग करते हैं कि 'इश्कसुभान अल्लाह' सीरियल पर पाबंदी लगाई जाए व सीरियल के लेखक दानिश जावेद को गिरफ्तार किया जाए।'