1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Naagin 5 की लीड एक्ट्रेस बनी Hina Khan, सामने आए पोस्टर से हुआ खुलासा!

टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो नागिन को लेकर कई दिनों से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। नागिन 5 का एक पोस्टर सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस का चेहरा सांप से ढका हुआ है। लेकिन फिर भी आंखों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये हिना खान खान (Hina Khan in Naagin 5) हैं।

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Jul 24, 2020

Fans guessed Hina Khan in Naagin 5

Fans guessed Hina Khan in Naagin 5

नई दिल्ली | टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो नागिन को लेकर कई दिनों से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने पिछले काफी वक्त से लोगों के मन में इस बात की उत्सुकता बनाए रखी कि आखिरकार नागिन 5 (Naagin 5) की लीड एक्ट्रेस कौन होगी। खबर आई थी कि शो की नागिन को लेकर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) और सुरभि चंदना (Surabhi Chandna) पर बात बनी है। फिर दीपिका कक्कड़ और दिव्यांका त्रिपाठी का नाम भी सामने आया। हालांकि अब नागिन 5 की लीड एक्ट्रेस से पर्दा उठता हुआ नजर आ रहा है। रिसेन्टली नागिन 5 का एक पोस्टर सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस का चेहरा सांप से ढका हुआ है। लेकिन फिर भी आंखों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये हिना खान खान (Hina Khan in Naagin 5) हैं।

नागिन 5 की तरफ से अभी तक लीड एक्ट्रेस को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं (No Official announcement by Ekta Kapoor) की गई है। लेकिन फैंस ने अपनी पैनी नजर से ये अंदाजा लगा लिया (Fans excited for Naagin 5) है। वहीं नागिन 4 के क्लाइमैक्स का प्रोमो भी शेयर किया गया है जिसमें निया शर्मा दुश्मनों से बदला लेती दिखाई दे रही हैं। नागिन 4 के खत्म होने के बाद सीजन 5 की शुरुआत होने वाली है।

गौरतलब हो कि हाल ही में जब एकता कपूर ने एक वीडियो शेयर फैंस से नागिन के लिए एक्ट्रेस पर राय ली थी तब जवाब में भी हिना खान (Fans wants Hina Khan in Naagin 5) का नाम ही सुनने को मिला था। हालांकि इस बारे में जब हिना खान से पूछा गया था तो उन्होंने साफ कह दिया था कि इस बारे में मुझे कुछ नहीं पता है। आपको इससे जुड़ा कोई भी सवाल करना हो तो एकता कपूर से (Hina Khan on Naagin 5 casting) पूछिए।

नागिन टीवी का ऐसा शो है जिसकी पॉपुलैरिटी हमेशा से बहुत ज्यादा रहती है। इसी कारण एकता के इस सीरियल में काम करने वाला स्टार को भी एक अलग तरह का फेम मिल जाता है। बता दें कि हिना खान सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता में काम कर चुकी हैं। उसके बाद बिग बॉस और फिर कसौटी जिंदगी के में कमोलिका (Kasauti Zindagi Kay Kamolika)के रोल से उन्होंने सबका दिल जीत लिया था। हिना की फैन फॉलोइंग भी अच्छी है जिसका फायदा नागिन सीरियल को भी हो सकता है।

Story Loader