TV न्यूज

बिकिनी लुक के लिए दो दिन बिना खाए रहीं निया शर्मा, लेकिन सेट पर डायरेक्टर की इस बात से टूटा दिल

जमाई 2.0 में निया शर्मा (Nia Sharma) का बिकिनी लुक रहा चर्चा में निया शर्मा ने बिकिनी बॉडी के लिए दो दिन तक त्यागा खाना

2 min read
Mar 01, 2021
Nia Sharma Bikini Look

नई दिल्ली: टीवी की हॉट एक्ट्रेसेज़ में एक निया शर्मा (Nia Sharma) आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर वह अपने बोल्ड अंदाज के लिए पॉपुलर हैं। इन दिनों निया अपने वेब शो 'जमाई 2.0' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। यह शो Zee5 पर स्ट्रीम हो चुका है। इसमें निया एक्टर रवि दुबे (Ravi Dubey) के साथ नजर आ रही हैं। शो में निया ने कई बोल्ड सीन दिए हैं। वहीं, इस शो से उनका बिकिनी लुक भी काफी चर्चा में रहा था। अब निया ने खुलासा किया है कि परफेक्ट बिकिनी बॉडी पाने के लिए उन्होंने दो दिनों तक कुछ खाया नहीं था।

खुद को अच्छा दिखाना चाहती थी

दरअसल, निया बिकिनी (Nia Bikini Photos) में अपना परफेक्ट शॉट देना चाहती थी। ऐसे में उन्होंने दो दिनों ने खाना नहीं खाया। इसका खुलासा उन्होंने बॉलीवुड बबल से अपनी बातचीत में किया। निया ने बताया, 'मैंने उस सीन के लिए दो दिन पहले से खाना बंद कर दिया था। मैं उस सीन के बारे में सोचकर पागल हो गई थी। मुझे पहले से पता था कि ऐसे सीन शूट होंगे। क्योंकि मैं शो का हिस्सा थी तो मैं खुद को अच्छा दिखाना चाहती थी। मुझे शो में बिकिनी पहननी थी। ऐसे में मैंने अपनी बॉडी पर काफी मेहनत की।'

डायरेक्टर ने किया निराश

निया ने आगे बताया, 'बिकिनी सीन को शूट करने के लिए मैंने दो दिन खाना नहीं खाया। मैं शूट करने के लिए पूरी तरह तैयार थीं। साथ में काफी खुश और एक्साइटिड भी थी। लेकिन जब सीन शूट होने का दिन आया तो मेरे डायरेक्टर ने कहा कि आज सूरज बादलों से ढका हुआ है, ऐसे में शूट नहीं हो पाएगा। डायरेक्टर की इस बात को सुनकर मैं काफी निराश हो गई। लेकिन फिर मैंने कुछ फोटोज़ खिंचवाई और उन्हें इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और वो तस्वीरें वायरल हो गईं।'

दर्शकों को पागल बना रही हूं

निया शर्मा ने यह भी बताया कि उन्होंने बिकिनी शूट के लिए खाना क्यों नहीं खाया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए ऐसा करना मुश्किल था। मुझे पता है कि ऐसी फोटोज़ शेयर कर मैं दर्शकों को पागल बना रही हूं। लेकिन मैं क्या कर सकती हूं। रियल लाइफ में मेरा पेट इतना फ्लैट नहीं है। ऐसे में मेरे लिए शूट वाले दिन ऐसा दिखना ब्लेस्ड फीलिंग थी। बता दें कि निया ने जब अपनी बिकिनी में तस्वीरें शेयर कीं तो उन्हें कुछ लोगों ने ट्रोल भी कर दिया था। हालांकि उनके लिए यह आम बात है कि क्योंकि अक्सर निया की तस्वीरों पर उन्हें ट्रोल किया जाता है। लेकिन निया ट्रोलिंग को पूरी तरह इग्नोर करते हुए अपने बोल्ड अंदाज़ में कहर ढाती रहती हैं।

Published on:
01 Mar 2021 09:21 am
Also Read
View All

अगली खबर