17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kangana Ranaut ने अपने माता-पिता के आलीशान घर को कुछ इस तरह सजाया, शेयर की तस्वीरें

कंगना रनौत ने की अपने माता-पिता के घर की सजावट कंगना ने आलीशान घर की तस्वीरें की सोशल मीडिया पर शेयर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 28 Feb 2021, 4:36 PM IST

kangana_ranaut.jpg

Kangana Ranaut

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब वह सुर्खियां न बटोरती हों। कंगना सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने ट्वीट से किसी न किसी सेलेब पर निशाना साधती हैं। इसके अलावा, वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी काफी चर्चा में रहती हैं। कंगना अक्सर अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करती हैं और उसकी तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अब कंगना ने खुद अपने माता-पिता के घर की सजावट की है।

सुनील ग्रोवर कॉमेडी छोड़ करने लगे जूस बेचने का काम, वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल

कंगना ने अपनी भाभी ऋतु के साथ मिलकर अपने माता-पिता के मुंबई वाले घर को सजाया है। इसकी तस्वीरें खुद कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट (Kangana Ranaut Twitter) से शेयर की हैं। कंगना ने सजावट से पहले और बाद की तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में उनके माता-पिता का घर काफी आलीशान दिख रहा है।

तस्वीरें शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'मैंने और ऋतु ने मेरे माता-पिता के मुंबई स्थित घर को बदलने का काम किया। पहले और बाद की तस्वीरों को साझा कर रही हूं।' इसके बाद कंगना ने लिखा, 'मेरे माता-पिता कैसे पसंद करते हैं और वह क्या चाहते हैं, इस पर उनके साथ मिलकर काम करना मजेदार था। आशा है कि यह उन लोगों को प्रेरित करता है जो घर की सजावट में रुचि रखते हैं।' इसके साथ ही, एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'ऋतु ने सॉफ्ट विक्टोरियन रंगों के साथ घर को अधिक ग्लैमरस बना दिया है। मेरे माता-पिता इस बात से अधिक खुश हैं कि घर की महिला ने कार्यभार संभाला है। आप किस शैली को पसंद करते हैं, मुझे बताओ।'

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की एक्स गर्लफ्रेंड ने किया उन्हें याद, फोटो शेयर कर कही ये बात

कंगना द्वारा शेयर की गई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस उनके काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही फिल्म 'थलाइवी' में नजर आएंगी। इसके अलावा उनकी फिल्म 'धाकड़' भी जल्द रिलीज हो सकती है।