31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KBC 15: एनसीसी से जुड़ा था 12 लाख 50 हजार का सवाल, क्या आपको पता है इन 8 सवालों का जवाब?

Kaun Banega Crorepati 15 Written Update: क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 15 का धमाकेदार आगाज हो चुका है. इस शो में 15 अगस्त को एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट्स ने अपनी किस्मत आजमाई।

2 min read
Google source verification
question of 12 lakh 50 thousand was related to NCC in KBC 15

अमिताभ बच्चन

Kaun Banega Crorepati 15 Written Update: अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे इस क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 15 से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। शो के दूसरे एपिसोड में दो कंटेस्टेंट पहुंचे थे, लेकिन गलत जवाब देने के बाद सिर्फ 10-10 हजार रुपए ही जीत पाए। अब ऐसे में तीसरे एपिसोड में कितने सवाल पूछे गए और क्या रहे उनके सही जवाब, आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।

फास्टस्ट फिंगर फर्स्ट का सवाल:

महाभारत में घटित होने वाली इन घटनाओं को पहले से अंत तक के क्रम में लगाएं?
A. द्रौपदी विवाह
B. भीष्म जन्म
C. कुरुक्षेत्र युद्ध
D. कुंती विवाह

जवाब:B, D, A, C

इस सवाल का सही और सबसे तेज जवाब देकर कपिल देव, अमिताभ बच्चन संग हॉट सीट पर बैठे और अमिताभ बच्चन संग गेम खेला।


राशि: एक हजार रुपये
सवाल: आप आमतौर पर इन में से किस स्थान पर 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो' का आनंद लेने जाएंगे?
A. रेस्तरॉं
B. हवाई अड्डा
C. सिनेमा हॉल
D. पुस्तकालय

जवाब: सिनेमा हॉल


राशि: 2 हजार रुपये
सवाल: उत्तर भारत के एक लोकप्रिय नाश्ते का नाम पाने के लिए रिक्त स्थान को भरें: ____ भल्ला
A. दूध
B. शिकंजी
C. आमरस
D. दही

जवाब: दही


राशि: 3 हजार रुपये
सवाल: 2023 में आईपीएल में, नाम के इन शुरुआती अक्षरों वाली खिलाड़ी, किस टीम के कप्तान थे? (ये चित्र सवाल रहा और फोटो पर MSD लिखा था)
A. चेन्नई सुपर किंग्स
B. गुजरात टाइटंस
C. कोलकाता नाइट राइडर्स
D. मुंबई इंडियन्स

जवाब: चेन्नई सुपर किंग्स


राशि: 5 हजार रुपये
सवाल:इन में से क्या भारतीय शास्त्रीय संगीत के सप्त-स्वरों में से एक नहीं है?
A.ध
B. रे
C. का
D. नी

जवाब: का


राशि: 10 हजार रुपये
सवाल: इन में से कौनसा शब्द उस स्थान को दर्शाता है, जहां गोला बारूद संग्रहित किया जाता है?
A. कारखाना
B. दवाखाना
C. जिमखाना
D. तोपखाना

जवाब:तोपखाना


राशि: 20 हजार रुपये
सवाल: इस पुस्तक की लेखिका किस प्रसिद्ध व्यक्तित्व की जीवनसाथी है? (चित्र सवाल, तस्वीर में गौरी खान दिखती हैं)
A. सचिन तंदेलुकर
B. शाहरुख खान
C. अक्षय कुमार
D. चेतन भगत

जवाब: शाहरुख खान


राशि: 40 हजार रुपये
सवाल: 2011 में, बीजू जनता दल द्वारा शासित किस राज्य का नाम बदल दिया गया था?
A. ओडिशा
B. केरल
C. त्रिपुरा
D. सिक्किम

जवाब: ओडिशा


राशि: 80 हजार रुपये
सवाल: एक संवैधानिक पद के संदर्भ में, इस क्रम में अगला व्यक्ति कौन है? (चित्र सवाल- हामिद अंसारी, वैंकेया नायडू... )
A. श्रीमती द्रौपदी मुर्मू
B. श्री ओम बिरला
C. श्री डीवाई चंद्रचूड़
D. श्री जगदीप धनखड़

जवाब: जगदीप धनखड़


राशि: एक लाख 60 हजार रुपये
सवाल: वाल्मिकी रामायण के अनुसार, इन में से किस स्थान पर लक्ष्मण ने शूर्पणखा के कान और नाक काटे थे?
A. अयोध्या
B. लंका
C. किष्किन्धा
D. पंचवटी

जवाब: पंचवटी



राशि: 3 लाख 20 हजार रुपये
सवाल:वो एक मात्र पुरुष खिलाड़ी कौन हैं, जिन्होंने दो अलग-अलग फुटबॉल विश्व कप में श्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए गोल्डन बॉल जीता है?
A. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
B. लिओनल मेसी
C. किलियन एमबापे
D. जिनादीन जिदान

जवाब: लिओनल मेसी
(ऑडियंस पोल का इस्तेमाल, हालांकि सुपर संदूक के साथ लाइफलाइन वापस खरीद ली)



राशि: 6 लाख 40 हजार रुपये
सवाल: भारतीय मूल के हर्ष वर्धन सिंह, विवेक रामस्वामी और निक्की हेली ने 2024 में किस पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की है?
A. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री
B. संयुक्त राष्ट्र महासचिव
C. अमेरिकी राष्ट्रपति
D. कनाडाई प्रधानमंत्री

जवाब: संयुक्त राष्ट्र महासचिव


राशि: 12 लाख 50 हजार रुपये
सवाल:जनवरी 2023 में, किस संगठन के 75 वर्ष पूरे होने पर 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया गया?
A. सीबीएसई
B. भारत स्काउट्स एंड गाइड्स
C. सैनिक स्कूल
D. एनसीसी

जवाब:एनसीसी
(ऑडियंस पोल)
इस सवाल के बाद समय समाप्ति की घोषणा हो गई, यानी 25 लाख और उसके आगे के सवाल अगले एपिसोड में पूछे जाएंगे।

Story Loader