TV न्यूज

राखी सावंत ने बताई स्वयंवर के पीछे की सच्चाई, शो में मिले पैसों से खरीदा था फ्लैट

राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने स्वयंवर को लेकर खोला बड़ा राज स्वयंवर के पीछे की सच्चाई रखी सामने पैसों के लिए राखी ने किया था शो

2 min read
Feb 29, 2020

नई दिल्ली | बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनके वीडियोज़ सामने आते रहते हैं जिसमें वो अपने विचारों से लेकर निशाना तक साधती हैं। हाल ही में राखी का एक बड़ा चौंकाने वाला बयान (Rakhi Sawant Interview) सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। राखी ने अपने स्वयंवर को लेकर कई सारे राज़ खोले हैं। उन्होंने बताया है कि जैसा टीवी पर दिखाया जाता है वैसा असल में नहीं होता, सच्चाई इससे बिल्कुल अलग होती है।

राखी (Rakhi Sawant) ने हाल ही में बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की कंटेस्टेंट रह चुकीं शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के शो मुझसे शादी करोगे (Mujhse Shadi Karoge) पर उनका स्वयंवर कॉपी करने का आरोप लगाया था। अब राखी ने रिसेन्टली दिए हुए इंटरव्यू में बताया कि उनका स्वयंवर एक ढोंग था। राखी ने साल 2009 में राखी का स्वयंवर किया था जिसमें उन्होंने सगाई की थी। राखी ने कहा कि स्वयंवर (Rakhi Sawant Swayamvar) एक रिएलिटी शो था। रियलिटी शोज़ रियल नहीं होते हैं। कोई भी शादी नहीं करता, शो पर मेरी शादी नहीं हुई और टीवी पर शादी करने के लिए कौन सा भला लड़का मिलेगा? मुझे तो कोई सही नहीं मिला।

राखी (Rakhi Sawant) ने बताया कि शो में उनकी शादी नहीं हुई थी, उन्होंने सिर्फ सगाई की थी। शोज में जो दिखाया जाता है कि वो सिर्फ दुनिया को दिखाने के लिए होता है लेकिन सच्चाई कुछ और ही होती है। शादी करने के लिए कोई भी आपको फोर्स नहीं कर सकता। राखी ने शो में मिलने वाली फीस को लेकर बोला कि उन्होंने शो इसलिए किया था क्योंकि पैसों की जरूरत थी। राखी ने उन्ही रुपयों से मुंबई में एक फ्लैट खरीदा। उन्होंने बताया कि शो के लिए 1.5-2 करोड़ रुपए राखी को दिए गए थे। जबकि शहनाज गिल के पिता ने बताया था कि उन्हें शो के लिए 10 लाख रुपए मिले। इस पर भी राखी ने कहा कि अब स्वयंवर को उतनी टीआरपी नहीं मिल सकती जितनी उनके वक्त में मिलती थी।

Published on:
29 Feb 2020 04:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर