
Rannvijay Singha
MTV का सबसे पॉपुलर शो 'रोडीज रियल हीरोज' हमेशा ही अपने विवादों के चलते चर्चा में रहता हैं। हाल ही में 'रोडीज' का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि ये शो के ऑडिशन का एक प्रोमो वीडियो है। इसमें ऑडिशन राउंड में आई एक फीमेल कंटेस्टेंट एडलीना (Adhlena) के बारे में ऑनएयर एक शॉकिंग खुलासा किया गया और इसके बाद सभी जजों ने कंटेस्टेंट को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
View this post on InstagramA post shared by R-O-A-D-I-E-S (@roadies.real.heros) on
दरअसल, इन दिनों इस शो के नए सीजन के लिए ऑडिशन चल रहे हैं। वहीं ऑडिशन में आई फीमेल कंटेस्टेंट एडलीना ने टैलेंट राउंड में अपने डांस और डस्की ब्यूटी ये जजों का दिल जीता। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो काफी चौंकाने वाला था। बता दें कि एडलीना शो में सलेक्शन के बेहद करीब थीं लेकिन इस बीच एक चौंकाने वाली बात सामने आई। खबरों की मानें तो एडलीना ने शो में सलेक्ट होने के लिए अपने दोस्त से जज निखिल को अपना चेस्ट नंबर मैसेज करवाया था। ताकि उनके सलेक्शन की संभावना बढ़ सके। इस बात से वहां मौजूद सभी जज काफी नराज हुए और एडलीना को माफी मांगनी पड़ी। इसके बाद उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि एडलीना से उनका चेस्ट नंबर पूछा और फिर रणविजय ने निखिल को एडलीना का चेस्ट नंबर बताने को कहा तो निखिल सभी के सामने इसका जवाब देते हैं और एडलीना से पूछते हैं कि ये सब उन्हें कैसे पता चला. तब एडलीना खुद कबूलती हैं कि मेरे दोस्त ने आपको ये बताया है।
Updated on:
27 Mar 2019 05:32 pm
Published on:
27 Mar 2019 04:40 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
