
टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई अपने फैशन सेंस और खूबसूरती के कारण सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं।

रश्मि टीवी शो 'उतरन' से लोकप्रिय हुईं। इसके बाद वह कई शोज, बॉलीवुड फिल्म और भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आईं। लेकिन...

एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनकी लाइफ में बहुत मुश्किल समय आए। आखिर ऐसा क्या हुआ होगा?

दरअसल, रश्मि ने नंदीश संधू से प्यार किया और उसी से शादी भी की थी, लेकिन फिर उनका तलाक हो गया। इसके बाद उनका नाम सिद्धार्थ शुक्ला से भी जोड़ा गया। जो उनसे 10 साल छोटे थे। लेकिन बिग बॉस में उन दोनों के बीच जबरदस्त टककार होती थी।

सिद्धार्थ शुक्ला के बाद एक्ट्रेस रश्मि का नाम अरहान खान से जुड़ा। उन्होंने एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन उनसे रश्मि को धोखा मिला। दरअसल, अरहान तलाकशुदा थे और उनका एक बच्चा भी था, लेकिन उन्होंने बच्चे की बात रश्मि से छिपाई थी। जिसके खुलासे के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

रश्मि ने न सिर्फ पर्सनल, बल्कि प्रोफेशनली भी बहुत संघर्ष किया। वह बहुत ही खूबसूरत हैं। ऐसे में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में काफी समस्या झेली। दरअसल, उन्हें 16 साल की उम्र में ही कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था।

यहां तक कि फिल्म में काम दिलवाने के बहाने से किसी ने रश्मि की ड्रिंक में नशे की दवाई तक मिला दी थी।

इन सब मुश्किलों का सामने करने के बाद आज रश्मि देसाई अपने दम पर इस मुकाम पर खड़ी हैं। वह टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं।