
Rashami Desai Hot Photoshoot
नई दिल्ली: एक्ट्रेस रश्मि देसाई टेलीविजन की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं। अपनी एक्टिंग से रश्मि लाखों-करोड़ों दिलों में बसती हैं। एक्ट्रेस ने बिग बॉस 13 से भी काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी। रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस का हॉट फोटोशूट सामने आया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
View this post on InstagramA post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai) on
रश्मि देसाई ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रश्मि का बेहद ही ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। व्हाइट ड्रेस में रश्मि देसाई जबरदस्त पोज़ देती नजर आ रही हैं। व्हाइट ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप किया है, जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं। इसके साथ ही जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं तो वो हैं रश्मि के ईयररिंग्स। इनका डिजाइन सांप की आकृति जैसा है, जोकि रश्मि पर काफी जच रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, 'कुछ लड़कियां सिर्फ अपनी नसों में चमक के साथ पैदा होती हैं।' उनकी इस तस्वीरों पर 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही फैंस उनकी इस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इससे पहले रश्मि देसाई ने एक और फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थीं। इन तस्वीरों में रश्मि पिंक कलर के शूट में नजर आ रही हैं। उनकी इन तस्वीरों ने भी लोगों का काफी ध्यान खींचा।
आपको बता दें कि हाल ही में रश्मि एक ट्वीट के कारण सुर्खियों में आ गई थीं। दरअसल, एक यूजर ने सिद्धार्थ शुक्ला के नाम पर रश्मि को कोसा था। उसने अपने ट्वीट में लिखा था, 'छह महीने सिद्धार्थ का जीना मुश्किल किया अब तू छह जन्मों तक मरेगी।' इसके जवाब में रश्मि देसाई ने यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया। रश्मि देसाई ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आपके आशीर्वाद के लिए शुक्रिया। सुबह उठकर ये देखना बहुत ही बड़ी बात है। मैं खुश हूं कि आपने अपने बेहद ही बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर मेरे बारे में सोचा। ये सुनकर मेरा परिवार स्तब्ध है। जो लोग मुझसे नफरत करते हैं, मुझे भरोसा है कि वो ये पढ़कर काफी खुश होंगे।' रश्मि देसाई का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।
Published on:
06 Sept 2020 06:56 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
