
ramanand sagar
टीवी के पॉपुलर सीरियल 'रामायण' ( ramayan serial ) का पहला एपिसोड 25 जनवरी, वर्ष 1987 को दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुआ था। इस शो ने टीवी इंडस्ट्री में इतिहास बना दिया।‘रामायण’ उन फेमस सीरियल्स में से एक हैं जिसे देखने के लिए परिवार तो क्या मोहल्ला-पड़ोस तक इकट्ठा हो जाता था। 'राम-सीता' के किरदार स्क्रीन पर आते हैं लोग सर झुकाकर श्रद्धापूर्वक हाथ जोड़ने लगते थे। अगर कही भी राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले स्टार्स मिल जाते थे तो लोग उनके पांव छूने लगे थे।
रामानंद सागर ( ramanand sagar ) ने किया निर्देशन
बता दें कि 'रामायण' का निर्देशन रामानंद सागर ( ramanand sagar ) ने किया था। उन्हीं की प्रोडक्शन कपंनी 'सागर आर्ट्स' ने 'रामायण' का निर्माण किया था। प्रेम सागर ने रामानंद के बेटे हैं। उन्होंने अपने पिता की बायोग्राफी 'एन एपिक लाइफ : रामानंद सांगर' लिखी थी, जिसमें उन्होंने टीवी-फिल्म इंडस्ट्री और रामायण की मेकिंग से जुड़ी कई इंटरेस्ट्रिंग बातें बताई और कई राज खोले हैं।
जब पहली बार रामानंद ( ramanand sagar ) ने देखा रंगीन टीवी
वर्ष 1976 में रामानंद अपने चार बेटों (सुभाष, मोती, प्रेम और आनंद) के साथ स्विट्जरलैंड में थे। फिल्म 'चरस' की शूटिंग चल रही थी। शाम होने पर रामानंद अपने बेटों के साथ एक कैफे में जाकर बैठे, हांड़ कंपानी वाली सर्दी पड़ रही थी। उन्होंने रेड वाइन का जग ऑर्डर किया। एक फ्रेंच सा दिखने वाला शख्स वाइन सर्व करने आया। उसने लड़की का एक रेक्टेंगल बॉक्स खिसकाकर उनके सामने रख दिया, जिसमें सामने की तरफ लड़की के दो पल्लड़ पड़े थे। उस आदमी ने दोनों पल्लड़ खिसकाए और स्विच ऑन किया। स्क्रीन पर कलर फिल्म चल रही थी। रामानंद और उनके बेटे पहली बार कलर टीवी देखकर हैरान थे। इससे पहले उन्होंने कलर टीवी पर कभी फिल्म नहीं देखी थी।
रामायण बनाने के फैसले खुश नहीं थे लोग
बता दें कि धार्मिक टीवी शो 'रामायण' का निर्देशन रामानंद सागर ने किया था जो खुद शराब पीते थे। जबकि उन्होंने खुद राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल के सामने राम का किरदार निभाने के लिए सिगरेट छोड़ने की शर्त रखी थी। पहली बार कलर टीवी पर फिल्म देखने के बाद ही रामानंद का झुकाव टीवी की और हुआ। उस दौरान हाथ में रेड वाइन का गिलास हुए लिए रामानंद कई देर तक टीवी स्क्रीन को निहारते रहे थे। जब नजरें स्क्रीन से हटीं, तो बेटों के सामने एक फैसला सुनाया। जब रामानंद सागर ने ‘रामायण’ बनाने का ऐलान किया, तो लोगों का मिलाजुला रिएक्शन आया। ज्यादातर लोगों ने उनके इस फैसले की आलोचना की। लेकिन वो तय कर चुके थे। बता दें कि हाल ही कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में 'रामायण' के 33 पूरे होने पर स्टारकास्ट ने शिरकत की। इसके बाद ही रामायण सीरियल से जुड़े सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।
Updated on:
30 Mar 2020 10:23 am
Published on:
08 Mar 2020 04:48 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
