scriptAnita Hassanandani को पति रोहित ने रोमांटिक अंदाज में एनिवर्सरी की बधाई दी, तस्वीर हुई वायरल | rohit reddy wishes anita hassanandani on their marriage anniversary | Patrika News

Anita Hassanandani को पति रोहित ने रोमांटिक अंदाज में एनिवर्सरी की बधाई दी, तस्वीर हुई वायरल

locationनई दिल्लीPublished: Oct 15, 2020 12:46:52 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

हाल ही में अनीता हसनंदानी ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर से सभी को हैरान कर दिया था। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

anita_hassanandani.jpg

anita hassanandani

नई दिल्ली: इन दिनों टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने फैंस को सरप्राइज करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सभी को दी थी। उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अनीता की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। वहीं, अनीता और रोहित रेड्डी की शादी को सात साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में रोहित ने एक रोमांटिक तस्वीर के जरिए अनीता को विश किया है।
ICU में जिंदगी की जंग लड़ रहे फराज खान की मदद के लिए आगे आए Salman Khan, उठाया हॉस्पिटल का खर्चा

View this post on Instagram

Happy Anniversary Soulmate!

A post shared by Rohit Reddy (@rohitreddygoa) on

ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में दोनों काफी क्लोज हैं। इस तस्वीर को रोहित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी एनीवर्सरी सोलमेट।’ उनकी इस पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक किया है। साथ ही फैंस दोनों को एनिवर्सरी की बधाई भी दे रहे हैं।
Taapsee Pannu ने बॉयफ्रेंड संग मालदीव में की जमकर मस्ती, वीडियो हुआ वायरल

इससे पहले अनीता ने अपने प्रेग्नेंसी की खबर सभी को दी थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह कहती हैं कि ‘ये सही वक्त है। हम दोनों को साथ रहते दस साल हो गए हैं और हमारी शादी को 7 साल हो चुके हैं। हम दोनों अब तैयार हैं।’ अनीता और रोहित अपना पहला बच्चा अगले साल फरवरी में एक्सपेक्ट कर रहे हैं।
View this post on Instagram

Swipe for awwww-moments!

A post shared by Rohit Reddy (@rohitreddygoa) on

बता दें कि एक इंटरव्यू में रोहित ने अनीता के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा था कि उनका पहली नजर का प्यार था। दोनों एक जिम में एक्सरसाइज करते थे। उसके बाद रोहित ने एक दिन अनीता को एक पब के बाहर अपनी गाड़ी का इंतजार करते हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने अनीता को अप्रोच करने का फैसला किया। अपने प्यार का इजहार करने के बाद दोनों ने तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। डेट करने के बाद अनीता और रोहित ने साल 2013 में शादी की थी। दोनों ने ‘नच बलिए’ में हिस्सा लिया था। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।
View this post on Instagram

🙏

A post shared by Rohit Reddy (@rohitreddygoa) on

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो