
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस के सीजन 14 की विनर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर ही अपने लेटेस्ट लुक से इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं।

एक बार फिर रुबीना ने कुछ ऐसा ही किया है, जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। अपने नई तस्वीरों में गोल्डन कलर की शॉर्ट ड्रेस में एक्ट्रेस कयामत ढा रही हैं।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रुबीना दिलैक गौल्डन कलर की छोटी से ड्रेस पहनी है, जिसमें वो बेहद बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही हैं। उनकी अदाएं देखने लायक है।

खुले बालों और सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिंक में रुबीना का चार्म साफ झलक रहा है। उनकी ये आदएं फैंस को इस कदर दीवाना बना रही हैं। जिसके बाद फैंस भी उनसे नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

कभी लेटकर तो कभी बैठकर हर अदा में एक्ट्रेस का क्लीवेज साफ फ्लॉन्ट हो रहा है। डस्की स्किन और मिनिमल मेकअप के साथ रुबीना ने फैंस की अंटेंशन पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है।

वहीं फैंस भी रुबीना की इन तस्वीरों पर भर-भरकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ओएमजी मैं आपकी तस्वीरों से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहा हूं।' दूसरे ने लिखा, 'आज तो इंस्टाग्राम में आग लग जानी है।'

जाहिर है कि रुबीना को अच्छी तरह से पता है कि वह कुछ भी पहनें हर लुक में वो बेहद सेक्सी और हॉट लगती हैं। यहीं कारण है कि लोग भी उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार रुबीना को रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' में देखा गया था। वहीं खबर है कि अब वो कंगना रनौत के शो 'लॉकअप 2' में लेडी जेलर का रोल निभाते दिखेंगी।