
Sachin Shroff
मेरे जिदंगी का अहम शो रहा है 'परमावतार श्रीकृष्णा' ( paramavatar shri krishna ) । इस शो से मुझसे सबसे बड़ी सीख मिली है वो यह कि हमेशा बुराई पर अच्छाई की जीत होती हैं। इस शो से मैंने बड़ों की इज्जत करना, किसी का दिल ना दुखाना और झूठ ना बोलना जैसी कई अहम चीजें सीखें। यह कहना है कि जी टीवी के शो 'परमावतार श्रीकृष्णा' में नंद बाबा का किरदार निभाने अभिनेता सचिन श्रॉफ ( Sachin Shroff ) का। यह शो लॉकडाउन के बीच दोबारा से जी टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है इस मौके पर सचिन श्रॉफ ने पत्रिका एंटरटेनमेंट से खास बातचीत करते हुए इस शो से जुड़े अपने अनुभव शेयर किए।
जिंदगी में आए कई बदलाव
सचिन ने बताया कि यह पौराणिक शो करने के बाद मेरी लाइफ में काफी बदलाव आया है। क्योंकि हम अपनी रेगुलकर जिंदगी में ऐसी कई चीजें करते हैं जो अनावश्यक होती हैं। इस शो के बाद मैंने हर तरह के नशे से दूरी बना ली। यहां तक कि नशा करने वाले लोगों के साथ बैठना भी छोड़ दिया था।
निभा चुके हैं कृष्णा का किरदार
अभिनेता ने बताया कि 'परमावतार श्रीकृष्णा' से पहले मैं खुद कृष्णा का किरदार निभा चुका था। लेकिन इस शो में 5 साल के बच्चे ने कृष्णा का किरदार निभाया था। जब मैंने लुक टेस्ट दिया तो नंद बाबा का किरदार मेरे मन को भा गया और मैंने हां कर दी। इसके और भी कई कारण थे जैसे डायरेक्टर, प्रोड्यूसर के साथ मेरी अच्छी ट्यूनिंग होना।
रोमांच मेहता के था सबसे करीब
इस शो के अन्य कलाकारों के साथ भी मेरी अच्छी बॉन्डिंग थी, लेकिन सबसे क्लोज मैं अभिनेता रोमांच मेहता के था। क्योंकि वे हमारे ग्रुप को जोड़कर रखते थे। उन्होंने शो में राधा के पिता का किरदार प्ले किया था। सचिन ने बताया कि शूट के दिनों बारिश का मौसम था। हमने कमरे की खिड़की खुली रखी थी। जब शूट से लौटे तो बेड पर सांप बैठा हुआ दिखा। ये देख सबकी आंखें फटी की फटी रह गई। यह 'परमावतार श्रीकृष्णा' की शूटिंग के दौरान सबसे यादगार पल रहा।
Published on:
09 Jun 2020 04:02 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
