
टीवी के सबसे बड़े विवादित शो 'बिग बॉस 12' के लिए ये हफ्ता कंटेस्टेंट के लिए काफी भारी पड़ने वाला है। इस बार के वीकेंड के वार में सलमान खान का पारा सातवें आसमान पर पहुंचने वाला है।

सलमान खान, मेघा धाडे और दीपक की बदतमीजी पर सख्त एक्शन लेने वाले हैं। बता दें कि बिग बॉस का एक प्रोमो रिलीज हुआ है। इस प्रोमों में दबंग खान काफी गुस्से में दिख रहे हैं।

प्रोमों में सलमान पहले मेघा की क्लास ले रहे हैं। बता दें कि वह मेघा के दीपक के ऊपर थूकने और सैंडल मारने के कारण सलमान उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाते हैं।

मेघा ही नहीं सलमान खान दीपक पर भी काफी गुस्सा नजर आ रहे हैं। वह दीपक को बोलते हैं कि 'चाल-चलन' का क्या मतलब होता है। इसके बाद जैसे ही दीपक कुछ बोलते हैं तो सलमान कहते हैं, 'जहां आपने मुंह खोला, वहां ही चमाट पड़ेगा।'

देखना दिलचस्प होगा कि आखिर सलमान खान अब क्या एक्शन लेते हैं।