9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कभी 5 रुपए की आईसक्रीम के लिए तरसती थीं सपना चौधरी, आज हैं करोड़ों की मालकिन, एक शो के वसूलती हैं…

कभी 3100 रुपए में करती थीं स्टेज शो, अब आॅडी और फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियों में चलती सपना चौधरी, जानें कुल कितने करोड़ की है मालकिन...

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Jan 12, 2019

sapna choudhary

sapna choudhary

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी को कभी स्टेज शो करने के लिए 3100 मिलते थे और अब वह आॅडी और फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियों में चलती हैं। इतना ही सपना चौधरी सोशल मीडिया का भी जाना माना नाम बन चुकी हैं।

सोशल मीडिया का जाना माना चेहरा है सपना चौधरी
बिग बॉस 11 में पार्टिसिपेट करने बाद सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है। इसका सीधा सा असर उनकी लाइफस्टाइल पर देखने को मिल रहा है। सपना चौधरी आज कई लग्जरी गाड़ियों की मलाकिन भी है। इन दिनों सपना एक बाद एक फोटोशूट करा रही हैं।

कभी 3100 रुपए में स्टेज शो करती थीं सपना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कभी सपना चौधरी एक स्टेज शो के लिए केवल 3100 रुपए लेती थी और अब वह एक शो लिए 5 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं। इसके अलावा वह हरियाणवी गानों के लिए मॉडलिंग भी करती हैं।

12 साल की उम्र में शुरू किया था संघर्ष
सपना चौधरी आज करोड़ों की मालकिन हैं। उन्होंने 12 साल की उम्र में संघर्ष शुरू किया था। जब उनके पिता का निधन हो गया था। आज सपना के पास दिल्ली के नजफगढ़ में महंगा बंगला और आॅडी-फॉर्च्यूनर जैसी कई गोड़ियों का कलेक्शन हैं।

कभी 5 रुपए की आइसक्रीम खाने को तरसती थी सपना
सपना चौधरी के पिता के निधन के बाद उनके कंधों पर छोटी सी उम्र में ही घर परिवार की जिम्मेदारी आन पड़ी थी। बिग बॉस में सपना ने बताया था कि उनके पिता की मौत के वक्त उन पर काफी कर्ज था। उन्होंने ये भी बताया था कि कभी वह 5 रुपए की आईसक्रीम खाने को तरसती थीं।

'नानू की जानू' और 'वीरे की वेडिंग' में कर चुकी हैं स्पेशल नंबर
बता दें कि सपना चौधरी बॉलीवुड फिल्म 'नानू की जानू' और 'वीरे की वेडिंग' में स्पेशल डांस नंबर कर चुकी हैं। अब जल्द ही वह बॉलीवुड फिल्म 'दोस्‍ती के साइड इफेक्‍ट' से बी-टाउन में डेब्यू करने जा रही है। फिल्म में सपना के अलावा टीवी एक्टर्स विक्रांत आनंद, जुबैर खान और अंजू जाधव भी नजर आएंगे।