वायरल हो रहे इस वीडियो में सपना और अर्शी की लड़ाई दिखाई दे रही है। सपना ने इस विडियो क्लिप को अपलोट
सपना चौधरी अपने अलग स्टाइल के डांस के लिए जानी जाती हैं, उनके लाखों फैंस हैं। वह सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव हो गई हैं। सपना अपने लेटेस्ट डांस वीडियो शेयर करती रहती है। हाल ही में उन्होंने एक नया वीडियो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। हालाकि यह वीडियो काफी पुराना है लेकिन फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में सपना और अर्शी खान की लड़ाई दिखाई दे रही है। यह वीडियो 'बिग बॉस 11' का है जिसमें दोनों ने एक दूसरे को खरी खोटी सुना रही है। सपना ने इस विडियो क्लिप को अपलोट करते हुए कैप्शन लिखा, 'बिग बॉस के घर में अर्शी को सबक सिखाती सपना चौधरी।'
आप देख सकते है इस वीडियो में वह अर्शी और हिना खान के साथ जेल की सजा काटती नजर आ रही है। सपना अर्शी के लिए कहती हैं कि 'अब बोल कर देखे कीड़े... तेरे मुंह पे मारूंगी।' वह हिना से कहती हैं, 'मैंने कहा था उससे कि मत उलझ मुझसे।' इस विडियो में सपना दबंग तेवर में नजर आ रही है।