4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाबीजी घर पर है शो की अनिता भाबी सौम्या टंडन बनीं राजनेता

'भाबीजी घर पर है' शो की 'अनिता भाबी' सौम्या टंडन बनीं राजनेता, सोनिया और इंदिरा गांधी को लेकर कहा ऐसा?...

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Nov 29, 2017

saumya tandon

saumya tandon

अभिनेत्री सौम्या टंडन टेलाीविजन धारावाहिक 'भाबीजी घर पर है' के आगामी एपिसोड में राजनेता के रूप में दिखाई देंगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रेरणा ली है। सौम्या शो में अंगूरी भाबी (शुभांगी अत्रे पूरे) के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगी। सौम्या ने बताया, 'मेरी लुक इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी से प्रेरित है। मैं सोनिया गांधी की शैली में बोलना चाहती थी, लेकिन कहानी के अनुरूप यह फिट नहीं था। मैं भविष्य में यह भूमिका निभाना पसंद करूंगी।'

यह पूछने पर कि यदि वह वास्तविक जीवन में एक राजनीतिज्ञ बन जाएं तो क्या करेंगी, इस पर सौम्या ने कहा, 'मैं रोजाना यातायात की समस्या और शहर की खराब योजना से जुड़ी समस्याओं का सामना करती हूं, इसलिए अगर मुझे असल जिंदगी में राजनीतिज्ञ बनने का मौका मिले तो मैं मुंबई के बुनियादी ढांचे में सुधार करना चाहूंगी।''भाबीजी घर पर है' का प्रसारण टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर होगा।

शिल्पा के बाद शुभांगी छोड़ेंगे 'भाबीजी घर पर है' शो
एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले सबसे पॉपुलर शो की भाभीयों को मानों किसी की नजर लग गई हों। पहले सही पकड़े हो के डायलॉग से घर—घर में फेमस हुई शिल्पा शिंदे ने शो को छोड़ दिया था तो अब 'भाबीजी' बनीं शुभांगी अत्रे के शो छोड़ने की चर्चा जोरों पर है। अगर ये बात सही साबित हुई तो दर्शकों को इस शो में एक नई भाभीजी देखने को मिल सकती हैं।

एक न्यूज पोर्टल की खबर के मुताबिक, 'शिल्पा शिंदे' के बाद अब शुभांगी अत्रे ने भी शो छोड़ने की ठान ली है। खबरों की माने तो शो मेकर्स अब नई अंगूरी भाभी की तलाश में जुट गए हैं। ये खबर पढ़ने के बाद कहीं आप ये तो नहीं सोच रहे कि शिल्पा शिंदे की तरह शुभांगी अत्रे का भी शो मेकर्स से झगड़ा हो गया है।

लेकिन आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे की तरह शुभांगी की मेकर्स के साथ कोई झड़प नहीं हुई है। लेकिन शुभांगी ने शो छोड़कर राजनीति में जाने का फैसला कर लिया है। हाल ही में शुभांगी उत्तरप्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार करती नजर आई हैं। जहां पर उनसे राजनीति में आने का सवाल किया गया, इस पर जवाब देते हुए शुभांगी ने बताया कि वह अभी पॉलिटिक्स में आने को लेकर कंफ्यूज हैं। मुझे लगता है कि हमारे जैसे युवाओं के लिए यह एक अच्छा मौका है। और इन दिनों बदलाव के लिए युवा राजनीति की ओर रुख कर रहे हैं।

फिलाहल शुभांगी राजनीति को लेकर स्पष्ट नहीं है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं अगर उन्हें मौका मिला तो वह जरूर राजनीति में आना चाहेंगी। बता दें कि शो में भी इन दिनों चुनाव वाला ट्विस्ट दिखाई देने वाला है, जिसमें अनीता और अंगूरी भाभी चुनाव में खड़ी दिखाई देंगी। वैसे ये खबर शो के प्रमोशन का भी एक हिस्सा हो सकता है।