5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bigg Boss 11: खत्म होगा बिग बॉस के घर में हिना के लव का सफर

Bigg Boss 11: खत्म होगा बिग बॉस के घर में हिना के लव का सफर....

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Nov 28, 2017

Hina_Khan

Hina_Khan

टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 11 में पिछले हफ्ते खाने को लेकर हिना और शिल्पा के बीच तीखी बहस तो पुनीश और आकाश डडलानी के बीच लड़ाई देखने को मिली। इस दौरान पुनीश आपे से बाहर हो गए और उन्होंने आकाश को चप्पल तक मार दी। बता दें कि शिल्पा किचन में खाना बनाती हैं इस दौरान आकाश उन पर कॉमेंट करते हैं। अर्शी भी आकाश के साथ शिल्पा पर टॉन्ट मारती हैं। इसके बाद जब सारे चल जाते हैं तो अर्शी किचन में जाती है और शिल्पा से पूछती हैं कि वह क्यों नाराज हैं? इसके बाद शिल्पा उनसे कहती हैं यहां कोई किसी का नहीं है। दोनों गले मिलती है और हितेन कहते हैं कि यह नजारा देखने के लिए मेरी आंखें तरस गई थीं।

अक्सर देखा गया है कि किचन में आकाश हमेशा झगड़ा करते नजर आते हैं। इस बार उन्होंने पुनीश से पंगा लिया। उनके साथ झगड़ा करते हुए आकाश बंदगी पर कॉमेंट करते हैं। इस पर पुनीश अपना आपा खो देते हैं और आकाश का अंडा पैन से उछालकर बाहर फेंक देते हैं। बात यही नहीं थमी और पुनीश आकाश के उपर अपना जूला उछालकर फेंक देते हैं। प्रियांक और लव किसी तरह बीच बचाव करते हुए पुनीश को बाहर खींचकर ले जाते हैं इस पर बंदगी कहती है कि पुनीश ने अब तक कंट्रोल किया हुआ था अब मैं भी उसे कुछ नहीं कर सकती।

ये सब हो जाने के बाद शिल्पा पुनीश को समझाती है कि तुम इतना अच्छा खेल रहे हो। तुम्हें ऐसा करके क्या मिल जाएगा। आकाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आते और पुनीश को लड़ने के लिए भड़काते रहते हैं और दोनों के बीच खूब लड़ाई होती है। पुनीश आकाश को कहते हैं इस दुश्मनी को मैं बाहर तक ले जाऊंगा।

आकाश की हरकतों से गुस्साए पुनीश करते हैं कि प्रियांक गया है धक्का मारकर, बेनाफ्शा गई है बाल खींचकर, मैं जाऊंगा सिर फाड़कर। लव और प्रियांक पुनीश को समझाते हैं कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होती है। घर के ज्यादा सदस्य पुनीश और बंदगी का नाम लेते हैं, कुछ लोग लव का नाम लेते हैं।

इस तरह बिग बॉस लव, पुनीश और बंदगी के नॉमिनेशन की घोषणा करते हैं। आकाश इस बात से खुश हैं कि इस बार वह नॉमिनेशन से बच गए। लेकिन ऐसा लगता है कि हिना खान के सबसे फेवरेट कंटेस्टेंट लव त्यागी इस हफ्ते घर से बाहर हो जाएंगे। क्योंकि आॅडियंस पुनीश आैर बंदगी के रोमांस को खूब पसंद कर रही हैं जबकि लव इन दिनों हिना के इशारों पर नाच रहा है। एेसे में हमें लगता है कि आॅडियंस ज्यादा ज्यादा बंदगी आैर पुनीश को वोट करेंगी। जिसके चलते लव का बाहर होना लाजमी है?