12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss 11: सलमान बोले-सपना चौधरी बन जीत सकती थीं विेजेता पर…!

Bigg Boss 11: सलमान बोले-सपना चौधरी बन जीत सकती थीं विेजेता पर...!
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 28 Nov 2017, 1:05 PM IST

Salman_Khan

Salman_Khan

बिग बॉस सीजन 11 को शुरू हुए करीब दो महीने हो जा रहे हैं। अब तक करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घर से बेघर हो चुके हैं। इस हफ्ते घर से बाहर हुई सपना चौधरी को दुख सलमान खान को है। वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने साफ शब्दों में सपना खुद अपनी गलती की वजह से घर से बाहर हो गई। सपना अब तक इस घर में सबसे मजबूत कंटेस्टेंट मानी जा रही थीं। वह न केवल शो के फाइनल तक पहुंच सकती बल्कि शो भी जीत सकती थी।

बता दें कि इस हफ्ते नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान हिना खान, सपना चौधरी और प्रियांक ने मिलकर फैसला किया था कि वह लव को सेफ रखेंगे। हिना की टीम की यह चाल कामयाब तो हुई, लेकिन लव के बदले में हिना, सपना और प्रियांक तीनों ही घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हो गए।

हिना खान, सपना चौधरी, प्रियांक शर्मा और शिल्पा शिंदे घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए थे। इनमें सबसे ज्यादा वोट मिलने के चलते शिल्पा शिंदे को पहले ही बच गई, जबकि सपना चौधरी को सबसे कम वोट मिलने के चलते घर से बाहर जाना पड़ा। सलमान ने वीकेंड का वार एपिसोड में कहा, 'कुछ लोगों की चालाकी की वजह से एक ऐसा कंटेस्टेंट घर से बाहर हो रहा जो कि फाइनल में जा सकता था, इतना ही नहीं वह विजेता भी बन सकता था।'

शो की शुरूआत से सपना चौधरी को इस सीजन के सबसे मजबूत दावेदार के तौर देखा जा रहा था। इस सीजन में वह 7 बार घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुईं, लेकिन हर बार अच्छे वोट पाकर बच जाती थीं। हालांकि, इस हफ्ते ऐसा नहीं हुआ सपना को घर से बाहर जाना पड़ा। इसी के साथ सपना चौधरी का बिग बॉस सीजन 11 का सफर खत्म हो गया।