7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Karachi to Noida: सीमा हैदर-सचिन की लव स्टोरी फिल्म ‘कराची टू नोएडा’ की ऑडिशन क्लिप वायरल, आपने देखा क्या?

सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर बनने वाली फिल्म का टाइटल 'कराची टू नोएडा है। फिल्म के ऑडिशन्स शुरू हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर एक क्लिप काफी वायरल हो रही है, आपने इस वीडियो को देखा क्या...

less than 1 minute read
Google source verification
karachi_to_india.jpg

Film On Seema Haider And Sachin: पाकिस्तान की सीमा हैदर और भारत के सचिन मीना की लव स्टोरी अब बड़े पर्दे पर नजर आएगी. दरअसल इस जोड़ी की प्रेम गाथा पर अब फिल्म बनने जा रही है।

सीमा-सचिन पर बन रही फिल्म का ऑडिशन क्लिप वायरल

प्रोडक्शन हाउस ने एक ऑडिशन क्लिप रिलीज की है। इस क्लिप में एक लड़की फोन पर सचिन से बात करती नजर आ रही है। साथ में जो लड़का खड़ा दिख रहा है, वह सचिन के लिए ऑडिशन देने आया है। सीमा हैदर के रोल के लिए देशभर से एक्ट्रेसेस और मॉडल ऑडिशन देने के लिए आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जो लड़की फोन पर बात करती दिख रही है, वह लगभग सीमा हैदर से मिलती-जुलती नजर आ रही है।

पहले ऐसी रिपोर्ट्स आ रही थीं कि सीमा हैदर अपनी फिल्म 'कराची टू नोएडा' में खुद लीड रोल निभाती दिखेंगी। पर सीमा और प्रोडक्शन हाउस की ओर से इसपर अबतक कुछ भी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है। हां, इतना जरूर है कि सीमा अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगी। राजस्थान उदयपुर में हुई दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर फिल्म बन रही है। फिल्म का नाम है 'A Tailor Murder Story'. इस फिल्म में सीमा हैदर, RAW एजेंट का किरदार निभाती नजर आएंगी।