
पाकिस्तान की सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की लव स्टोरी इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। पाकिस्तान से अपने चार बच्चों को लेकर भागी सीमा हैदर इस समय सचिन मीणा नामक शख्स के साथ ग्रेटर नोएडा में रह रही हैं।
उसका कहना है कि वो अब भारत को ही अपना देश मानती है। सीमा ने ये भी कहा कि वो पहले पति गुलाम हैदर को पति नहीं मानती, उसके लिए सचिन ही उसका पति है। सीमा और सचिन ने दावा किया है कि इन्होंने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी कर ली थी। सीमा हैदर ने अब पाकिस्तानियों के लिए एक वीडियो शेयर कर मैसेज दिया है।
सोशल मीडिया पर सीमा के नाम पर 35 से अधिक फेसबुक ID
पाकिस्तान में छुपकर इंस्टाग्राम पर रील बनाने वाली सीमा हैदर भारत में आकर सोशल मीडिया पर आजाद हो गई है। उसने इंस्टाग्राम के अपने अकाउंट की निजी सेटिंग चेंज कर सार्वजनिक कर ली है। पाकिस्तान में रहने के
दौरान सचिन और सीमा ही एक दूसरे की रील देख पाते थे। लेकिन इस पूरे मामले में एक बात बहुत गंभीर लगी की फेसबुक पर सीमा हैदर के नाम पर 35 से अधिक आईडी है, हर आईडी में एक बात कॉमन है कि सबकी प्रोफाइल फोटो में सीमा की फोटो लगी है।
यूजरों का गंभीर आरोप, सीमा जासूस है, जानिए कैसे
अब सवाल उठता है कि इतनी सारी आईडी क्यों बनाई गई। इतनी सारी आईडी में सीमा के बनाए हुए वीडियो उनकी तस्वीरें दिख रही हैं। कुछ आईडी में कुछ यूजर गंभीर आरोप लगाते हुए भी दिख रहे हैं।
एक यूजर ने लिखते हुए कहा कि सीमा हैदर - 4 बच्चे, उम्र 27 साल, 5वी पास होकर भी फंराटेदार इंगलिश बोलना, कंप्यूटर चलाने की बहुत अच्छी जानकारी होना, पांच-पांच पासपोर्ट होना, तीन-तीन मोबाइल फोन का होना, सिमकार्ड का पाया जाना, भाई पाकिस्तान सेना में होना, पाकिस्तान से दुबई, दुबई से नेपाल , चुपके से नेपाल के रास्ते भारत आना, आते ही तुरन्त साड़ी,नमस्ते, अभिवादन,सादगी व भारतीय परिवेश में ढल जाना, फर्राटेदार हिंदी व अँग्रेजी बोलना,उर्दू का एक लफ्ज भी जुबान पर नहीं आने देना। मीडिया इंटरव्यू कर रहा है,ये कोई उत्सव मनाने की विषय नहीं, गंभीर चिंता की विषय है।
इस तरह के कई यूजर सीमा पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, हर कोई अपनी राय रख रहा है। सीमा जासूस है, या प्रेम दीवानी है यह समय बताएगा। पुलिस प्रशासन की नजर पूरे मामले पर है। दाल में कुछ काला है, या पूरी दाल काली है, यह जांच का विषय है।
Updated on:
17 Jul 2023 01:26 pm
Published on:
17 Jul 2023 01:24 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
