
सीरत कपूर
एक्ट्रेस ने कहा कि चौबीसों घंटे काम करना कभी-कभी एक एक्टर के हेल्थ पर असर डाल सकता है, लेकिन उनका मानना है कि पॉजिटिव एटीट्यूड बनाए रखना, हेल्दी डाइट का पालन करना और उचित आराम सुनिश्चित करना इन चुनौतियों को कम कर सकता है।
सीरत ने कहा, "डेली सोप की शूटिंग से हमारे हेल्थ पर असर पड़ता है। हमें रोजाना एक्सरसाइज करने का समय नहीं मिलता। और बदलते मौसम के साथ, हमें सही खान-पान, ढेर सारा पानी पीना होगा और उचित आराम करना होगा। मैं अपने शरीर को फिट रखने के लिए सेट पर बीच-बीच में चलने की कोशिश करती हूं।"
यह भी पढ़ें
एक्ट्रेस का मानना है कि डेली सोप किसी भी एक्टर के लिए वरदान है, वे उन्हें तुरंत फेम दिलाते हैं और उन्हें घर-घर में पहचान दिलाते हैं।सीरत ने कहा, "मेरा मानना है कि एक एक्टर के लिए डेली सोप एक वरदान है। न केवल रेगुलर इनकम के चलते बल्कि इस दौरान आप जो चीजें सीखते हैं उसकी वजह से भी। आप जिस तरह का बॉन्ड बनाते हैं और दर्शकों के साथ जिस तरह का रिश्ता बनाते हैं, वह अनमोल है।''
Published on:
30 Apr 2024 02:17 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
