23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘Khatron Ke Khiladi 9’ : इस प्रतियोगी को हराकर शमिता शेट्टी ने जीता ‘टिकट टू फिनाले’, बनीं पहली फाइनलिस्ट

जैस्मीन भसीन को हराकर शमिता ने फिनाले के टिकट पर कब्जा किया था। इस टिकट को पाने के लिए दोनों को एक डूबती हुई कार में...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 25 Feb 2019, 4:54 PM IST

shamita shetty

shamita shetty

स्टंट शो 'Khatron Ke Khiladi 9' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। यह शो अंतिम चरण की ओर है और इसमें स्टंट का लेवल ऊंचा होता जा रहा है। पिछले एपिसोड में शो के होस्ट Rohit Shetty ने सब्जेक्ट को टिकट टू फिनाले के रूप में घोषित किया। Shamita Shetty ने टिकट टू फिनाले जीतकर शो के फाइनल राउंड में अपनी जगह बना ली है। यानी अब वो नॉमिनेशन से सेफ हैं।

शमिता ने हाल ही में इस टिकट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जैस्मीन भसीन को हराकर शमिता ने फिनाले के टिकट पर कब्जा किया था। इस टिकट को पाने के लिए दोनों को एक डूबती हुई कार में से खुद को अनलॉक करना था।

इतना ही नहीं, बगल की सीट से टेडी बियर को भी निकालना था। इस स्टंट को शमिता ने 52 सेकेंड के समय में पूरा किया जबकि जैस्मीन ने इसके लिए 60 सेकेंड लिए।

इसके साथ ही शमिता ने टिकट टू फिनाले जीत लिया। उन्होंने इस टिकट की तस्वीर फैंस से शेयर करते हुए लिखा, 'अंत में टिकट टू फिनाले !!! यह बहुत कठिन था।' आपको बता दें कि ये शो टीआरपी की रेस में सबसे ऊपर चल रहा है।