
she live with a man from 11 month karan mehra accuses ex wife nisha
पिछले साल करण मेहरा पर पत्नी निशा रावल ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। जिसके चलते करण को जेल की हवा भी खानी पड़ गई थी। हालांकि करण ने कभी भी निशा के खिलाफ खुलकर कुछ नहीं बोला, लेकिन अब उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
निशा ने जहां करण पर शादीशुदा होने के बावजूद अफेयर रखने का आरोप लगाया था वहीं अब करण ने उनपर 11 महीनों से दूसरे मर्द के साथ रहने का आरोप लगाया है।
हाल ही में टीवी9 को दिए एक इंटरव्यू में करण मेहरा ने कहा, 'अपने अफेयर की बातें उन्होंने खुद कुबूल कीं, मैंने सबकुछ सुनने के बाद उन्हें घर में आने दिया। हमने नए सिरे से शुरुआत करने की कोशिश की। अब पता चला की मेरे जाने के बाद घर में एक गैर मर्द 11 महीनों से रह रहा है। वो अपने बीवी बच्चों को छोड़कर मेरे घर में घुसा हुआ है। ये आसपास के सब लोगों को पता है।
उन्होंने आगे कहा किॉ मैं उनकी बेवफाई साबित करके रहूंगा किसी भी हाल में। उन्होंने मिलकर मुझे घर से निकाला है। मेरे 20 साल के करियर पर कीचड़ उछाला। मेरी छवि खराब की ताकि उन्हें मेरी गाड़ी, घर बिजनेस सब मिल जाए। मैं अपना सब कुछ अब वापस लेकर रहूंगा। पिछले एक साल में मैं भयानक दर्द से गुजरा हूं, अब और नहीं।
आपको बता दें कि पिछले दिनों लॉक अप में भी निशा रावल ने ऐसा ही खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि शादीशुदा होने के बावजूद मेरा अफेयर किसी के साथ हो गया था, वो मेरा ही अच्छा दोस्त था।
Published on:
21 May 2022 03:20 pm

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
