
Sheezan Khan granted bail in Tunisha Sharma death case
Sheezan Khan Got Bail: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में उनके को-एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार किया गया था। पिछले दो महीने से हिरासत में चल रहे शीजान खान को कोर्ट ने जमानत दे दी है। वसई सेशन कोर्ट में मामले में लंबी कार्रवाई के बाद आज जज आर डी देशपांडे ने दो महीने से ज्यादा समय से जेल में बंद शीजान खान को एक लाख रुपए की सियोरटी बांड पर जमानत दी है। शीजान को पिछले साल दिसंबर में तुनिषा शर्मा की खुदकुशी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तब से वह न्यायिक हिरासत में थे।
तुनिषा ने सीरियल के सेट पर लगाई फांसी
तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद उनके पूर्व प्रेमी और शो के एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया गया था। तुनिषा की मां ने शीजान पर उनकी बेटी को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। तुनिषा की मां ने घटना वाले दिन ही पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत भी दी थी।
तुनिषा की मां ने लगाए शीजान खान पर गंभीर आरोप
इसके बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया और एफआईआर भी दर्ज कर ली थी। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि शीजान खान 21 साल की तुनिषा शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था। शीजान खान के खिलाफ पुलिस ने 524 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले में शीजान लगभग 69 दिनों तक जेल में बंद रहे।
सीरियल में मुख्य भूमिका निभा रहे थे शीजान और तुनिषा
बता दें, तुनिषा शर्मा कई सीरीयल में काम कर चुकी हैं। उनहोंने इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। तुनिषा ने सब टीवी के सीरियल 'अलीबाबा: दास्तान ए काबुल' में मुख्य भूमिका निभाई थी। शिजान और तुनिषा ने इस सीरियल में मुख्य भूमिका निभा रहे थे। तुनिषा के सुसाइड के बाद से हीं शिजान खान हिरासत में था। अब कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।
यह भी पढ़ें: स्कूल में गलत हरकत करते हुए रंगेहाथ पकड़े गए थे रणबीर कपूर, प्रिंसिपल से खाने पड़े थे खूब थप्पड़
Updated on:
04 Mar 2023 03:35 pm
Published on:
04 Mar 2023 03:25 pm

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
