3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल से बाहर आने के बाद शीजान खान ने दिया पहला बयान, कहा- ‘आज तुनिषा जिंदा होती तो मेरे लिए…’

Tunisha Sharma Suicide Case: 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में अली बाबा का किरदार निभाने वाले एक्टर शीजान खान को एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में जेल से रिहा कर दिया गया है। वह जेल से बाहर आ गए हैं। उन्हें तुनिषा शर्मा की सुसाइड के बाद गिरफ्तार किया गया था।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Mar 06, 2023

Sheezan Khan misses Tunisha Sharma, says ‘she would have fought for me’

Sheezan Khan misses Tunisha Sharma, says ‘she would have fought for me’

Tunisha Sharma Suicide Case: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में पिछले दो महीने से हिरासत में चल रहे शिजान खान को कोर्ट ने जमानत दे दी है। अदालत ने शिजान को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। शीजान को पिछले साल दिसंबर में तुनिषा शर्मा की खुदकुशी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तब से वह न्यायिक हिरासत में था। शिजान खान जमानत मिलने के बाद अभी जेल से बाहर आ गए है। शीजान के बाहर आने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब उनके बाहर आने से मां और दोनों बहनें बेहद खुश हैं। वहीं एक्टर ने एक इंटरव्यू में तुनिषा की मौत पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।


मां और बहनों से मिलकर रोए शीजान


जैसे ही शीजान जेल से बाहर आया, उसके परिवार के सदस्यों की आंखों में आंसू आ गए और शिजान की आंखों में आंसू थे। शीजान खान की बहनों फलक और शफाक ने इसके लिए सोशल मीडिया पर कोर्ट का शुक्रिया अदा किया है। शिजान की रिलीज का वीडियो कल से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं बाहर आने के बाद जब तुनिषा के बारे में पूछा गया तो शीजान ने उन्हें लेकर बहुत सी बाते कही हैं।


शीजान ने कहा- 'समझ आया आजादी का सही मतलब'


जेल से बाहर आने के बाद शीजान भावुक होते हुए अपने परिवार से मिले और कहा, "आज मुझे आजादी का सही मतलब समझ में आया है। अपनी मां और बहनों को देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए, आखिरकार मैं फिर से अपने परिवार से मिला। मैं कुछ दिनों के लिए बस इतना करना चाहता हूं कि मां की गोद में लेट जाऊं, उनके हाथ का बना खाना खाऊं और अपनी बहनों और भाई के साथ समय बिताऊं।"

यह भी पढ़ें: तुनिषा शर्मा सुसाइड केस: शीजान खान को मिली जमानत, 2 महीने रहे थे जेल में बंद


शीजान ने किया तुनिषा को याद


शीजान से जब तुनिषा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे उसकी याद आती है और अगर वह जिंदा होती तो मेरे लिए लड़ती।" बता दें, तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर सुसाइड कर लिया था। जान और तुनिषा ने सब टीवी के सीरियल 'अलीबाबा: दास्तान ए काबुल' में मुख्य भूमिका निभाई थी।


तुनिषा की मां ने लगाए थे शीजान पर आरोप


तुनिषा ने 24 दिसंबर 2022 को सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके सह-कलाकार शिजान खान को उनकी मां वनिता शर्मा की शिकायत पर उनकी आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। तुनिषा के सुसाइड को दो महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। तभी से शिजान खान हिरासत में थे। शीजान को 4 मार्च को वसई कोर्ट ने एक लाख के मुचलके पर जमानत दी थी।

यह भी पढ़ें: 'मधुबाला' सीरियल के एक्टर विवियन डीसेना ने रचाई गुपचुप शादी, जानें कौन है उनकी दुल्हन?

Story Loader