
नई दिल्ली | शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) के शो मुझसे शादी करोगे (Mujhse Shaadi Karoge) में आए शहबाज का मिज़ाज काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। शहनाज के भाई शहबाज (Shehbaz) आजकल शो में आई एक कंटेस्टेंट के काफी नज़दीक दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि उनका दिल पारस को दुल्हा बनाने आई हिना पर आ गया है। ये एक वीडियो में सामने आया है जिसमें उनकी पूरी पोल खुलती हुई नज़र आ रही है।
दरअसल, शहबाज (Shehbaz) का हिना से खास लगाव देखने को मिल रहा है। ऐसा लग रहा है कि कहीं शहनाज की जगह पर शहबाज की शादी ना हो जाए। जो वीडियो सामने आया है उसमें जय भानुशाली और माही विज गेस्ट बनकर आते हैं उसके जय शहनाज से सवाल पूछते हैं कि शहबाज शो में अपनी बहन के हाथ पीले करने आया है या अपने हाथ पीले करने आया है? इसके बाद तो हर कोई यही कहने लगता है कि खुद के हाथ पीले करने आए हैं। उसके बाद माही ने खुद खुलासा किया कि ये अपनी सेटिंग लड़ा रहा है।
View this post on InstagramA post shared by Colors TV (@colorstv) on
बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि हिना ने भी ये बात कही थी कि वो शहबाज (Shehbaz) को लाइक करती हैं। वहीं शहबाज भी हिना (Heena) से काफी बात करने की कोशिश करते रहते हैं। अक्सर उनको साथ देखा जाता है, दोनों की ट्यूनिंग भी कमाल की है। बता दें कि शहबाज का सेंस ऑफ ह्यूमर दर्शकों को बिग बॉस के घर के अंदर भी काफी पसंद आया था।
Published on:
03 Mar 2020 06:36 pm

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
