
Keh Gayi Sorry
नई दिल्ली | बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की फैन फॉलोइंग कितनी ज्यादा है ये तो सभी जानते हैं। फैंस उनकी हर अदा को पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर सना को लेकर कोई ना कोई बात छेड़ते ही रहते हैं। शहनाज भी अपने फैंस को इंटरटेन करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती। अब वो फैंस के लिए एक गुडन्यूज ले आई हैं। दरअसल शहनाज गिल और सिंगर जस्सी गिल (Jassie Gill) का म्यूजिक वीडियो कह गई सॉरी (Keh Gayi Sorry) जल्द ही रिलीज होने वाला है। फिलहाल इस गाने का टीजर वीडियो सामने आ गया है।
View this post on InstagramHere’s a small teaser of #KehGayiSorry Full song out on 12th May 2020 @jassie.gill
A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill) on
शहनाज गिल का सिंगर जस्सी गिल के साथ टीजर वीडियो आते ही फैंस ने तारीफों की झड़ी लगा दी है। कह गई सॉरी सॉन्ग को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वहीं शहनाज गिल की एक्टिंग की भी खूब तारीफे हो रही हैं। कुछ लोग उन्हें एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग की भी सलाह दे रहे हैं।
बता दें पहले इस गाने का पोस्टर रिलीज किया गया था। सिंगर जस्सी गिल ने इसे पंजाबी में गाया है। शहनाज गिल और जस्सी गिल दोनों का ये म्यूजिक वीडियो 12 मई को रिलीज हो जाएगा और लोगों को इस बात का जवाब भी मिल जाएगा कि आखिर गाने में शहनाज ने जस्सी को सॉरी क्यों कहा।
शहनाज और जस्सी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस म्यूजिक वीडियो के टीजर को शेयर किया है। बता दें कि बिग बॉस से बाहर आने के बाद शहनाज गिल का ये दूसरा गाना है। इससे पहले वो सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भुला दूंगा में नजर आई थी। दोनों की जोड़ी को फैंस बिग बॉस 13 से ही बहुत पसंद करते हैं। वहीं पंजाबी सिंगर जस्सी गिल बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ फिल्म पंगा में नजर आए थे। उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था।
Published on:
09 May 2020 06:59 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
